लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को देखकर बड़े-बड़े गुंडे कांपने लगते हैं। उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। क्या आप जानते हैं मंजिल सैनी कैसे बनी लेडी सिंघम?
2 of 8
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
मंजिल सैनी लखनऊ की पहली महिला एसएसपी हैं। उन्होंने मई 2016 में शहर के एसएसपी का पद ग्रहण किया। वह 2005 की आईपीएस अधिकारी हैं और लखनऊ आने से पहले वह सीएम के इलाके इटावा में तैनात थीं।
मई 2015 में इटावा में तैनाती के वक्त एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद मंजिल सैनी लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हो गईं। मंजिल वहां भी पहली महिला एसएसपी थीं।
इटावा में तैनाती के दौरान मंजिल सैनी ने सपा के एक पूर्व एमएलए की क्लास लगा दी थी। सपा की सरकार होने के बाद भी पूर्व एमएलए के साथ कड़ाई दिखाने के बाद से उन्हें लोग लेडी सिंघम कहने लगे।
5 of 8
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
दरअसल चेकिंग के दौरान सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी में मंजिल सैनी को राइफल मिली। लाइसेंस दिखाने के बात पर पूर्व विधायक ने कहा कि ये भाई की रायफल है।