मौसमी उठापटक के बीच बुधवार को मौसम ने लखनऊवासियों को अपने अलग-अलग अंदाज से रूबरू कराया। सुबह बादलों की आवाजाही के बाद बारिश से भिगोया तो दोपहर में चटख धूप ने गलन भरी ठंड से राहत दी। वहीं, शाम को ओले गिरे तो रात को फिर ठिठुराती ठंड का अहसास कराया। हालांकि, गुरुवार को खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
ओलावृष्टि ने कराया ठंड का एहसास, तैयार रहें- वीकएंड तक फिर करवट लेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवा के झोंकों और बादलों की आवाजाही के साथ बुधवार सुबह की शुरुआत हुई। करीब आठ बजे कुछेक इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई तो धीरे-धीरे सावन की झड़ी का अहसास कराते हुए पूरे शहर को भिगोया। दोपहर को चटख धूप खिली, पर ठंडे हवा के झोंके सिहराते रहे। शाम को बारिश और ओले गिरने से ठंड के तेवर बढ़े।
अमौसी एयरपोर्ट के नजदीकी इलाकों चिल्लावां, तपोवन नगर, बेहता, सरोजनीनगर हाइडिल इलाकों में मटर के आकार के ओले गिरे, जिसके बाद बर्फीली हवा के झोंके शुरू हुए तो रात में ठंड ने ठिठुरा दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार से सामान्य होने वाला मौसम रविवार से फिर बदलेगा।
पारा छह डिग्री गिरा
मौसमी उठापटक के बीच दिन का अधिकतम पारा लगभग 6 डिग्री तक सरका। ये 24 घंटों में 26.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.9 रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह 8.30 बजे तक तीन मिमी., शाम 5.30 बजे तक 1.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसमी चाल के चलते रात को हवा के झोंकों ने बर्फीला अहसास कराया।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
27 फरवरी 20.9 13.8
26 फरवरी 26.8 14.6
25 फरवरी 27.5 10.4
24 फरवरी 24.3 10.8
23 फरवरी 24.4 13.0
22 फरवरी 30.5 19.0