{"_id":"5c32f492bdec22569a51bf6e","slug":"weather-forecast-for-next-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मैदानी इलाका, विशेषज्ञ बोले- 24 से 36 घंटे में तीखे होंगे मौसम के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मैदानी इलाका, विशेषज्ञ बोले- 24 से 36 घंटे में तीखे होंगे मौसम के तेवर
Mon, 07 Jan 2019 12:11 PM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बढ़ने लगा है। वहीं रविवार को बूंदाबांदी के बीच गिरे ओलों और तेज रफ्तार हवाओं के चलते ठंड के तेवर तीखे हुए। मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटे में ठंड के तेजी से बढ़ने के आसार जताए हैं। सोमवार सुबह भी लोग ठिठुरने को मजबूर हुए।
मौसम
- फोटो : amar ujala
इसके पहले, रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। 8-20 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस बीच धूप निकली तो पर सर्द हवाओं के आगे बेअसर साबित हुई। दोपहर होते-होते बूंदाबांदी शुरू हुई और ओले गिरने लगे। इस बीच चंद सेकंड के लिए ही हजरतगंज समेत नदी के किनारे वाले इलाकों व इटौंजा में ओले पड़े। ओले इतने छोटे थे कि बारिश में लोग उन्हें बूंदे ही समझते रहे।
मौसम
- फोटो : amar ujala
कार सवारों ने विंड स्क्रीन पर आवाज के साथ पड़ने पर इन्हें महसूस किया। इस बीच दिन का अधिकतम पारा 21 डिग्री दर्ज हुआ, ये सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ड हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, अब आने वाले दिनों में बर्फीली ठंड बढ़ेगी। विंड पैटर्न बदलने के बाद सोमवार की देर रात से पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। पहाड़ी हवाओं से पारा गिरेगा और कोहरा सुबह व शाम बढ़ेगा। सोमवार को सुबह बादलों की आवाजाही रहेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, अब आने वाले दिनों में बर्फीली ठंड बढ़ेगी। विंड पैटर्न बदलने के बाद सोमवार की देर रात से पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। पहाड़ी हवाओं से पारा गिरेगा और कोहरा सुबह व शाम बढ़ेगा। सोमवार को सुबह बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
पारा 3 से 11 डिग्री के ऊपर पहंचा, लेकिन हवाओं ने ठिठुराया
तारीख न्यूनतम
06 जनवरी 11.2
05 जनवरी 07.7
04 जनवरी 08.3
03 जनवरी 07.0
02 जनवरी 06.6
01 जनवरी 05.3
31 दिसंबर 05.2
30 दिसंबर 03.3
तारीख न्यूनतम
06 जनवरी 11.2
05 जनवरी 07.7
04 जनवरी 08.3
03 जनवरी 07.0
02 जनवरी 06.6
01 जनवरी 05.3
31 दिसंबर 05.2
30 दिसंबर 03.3