{"_id":"5c29b22fbdec22571e0f92c4","slug":"weather-condition-in-lucknow-and-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में ठंड ने दी थर्ड डिग्री, मौसम विज्ञानी बोले- मामूली धूप के साथ जारी रहेंगे गलन भरे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ठंड ने दी थर्ड डिग्री, मौसम विज्ञानी बोले- मामूली धूप के साथ जारी रहेंगे गलन भरे तेवर
Mon, 31 Dec 2018 11:37 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मौसम ने अपने सख्त तेवर दिखाने जारी रखे हैं। सोमवार की सुबह हाड़ कंपाती ठंड के साथ हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी। वहीं, रविवार को लोगों ने ठंड की थर्ड डिग्री झेली और तापमान तीन डिग्री के करीब पहुंच गया। रविवार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।
मौसम
- फोटो : amar ujala
दस दिनों से चार-पांच के आसपास मंडरा रहा दिन का अधिकतम तापमान बर्फीली हवाओं संग गोता लगाकर तीन डिग्री के करीब पहुंच गया। ये 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले 23 दिसंबर को दिन का न्यूनतम पारा 4.3 डिग्री दर्ज हो चुका है। दिन भर की गलन ने पहाड़ी इलाकों की ठंड को मात दी। मौसम विज्ञानियों ने मामूली धूप के बीच अभी गलन भरे तेवरों के जारी रहने की बात कही है।
मौसम
- फोटो : amar ujala
धूप के तेवर हुए नरम
ठिठुराते तेवरों के साथ रविवार की शुरुआत हुई। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। सुबह भले ही नौ बजे से पहले धूप ने दस्तक दे दी हो, लेकिन धूप में भी गलन सिहराती रही। सुबह गलन के बीच अधिकतम तापमान भले ही चढ़ा, लेकिन धूप में भी लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चलीं बर्फीली हवाएं बढ़ा रही गलन
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 21.2 डिग्री दर्ज हुआ। शाम होने केसाथ ही पछुआ हवा के चलते गलन तेजी से बढ़ी। बीते तीन-चार सालों के आंकड़े देखें तो दिसंबर में पारा तीन के आसपास नहीं दिखा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आती उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा ही ठंड और गलन बढ़ा रही हैं। उन्हीं बर्फीली हवाओं से पारा सरक रहा।

पिछले दस दिनों में पारे का उतार चढ़ाव
तारीख न्यूनतम
30 दिसंबर 03.3
29 दिसंबर 05.0
28 दिसंबर 05.4
27 दिसंबर 04.4
26 दिसंबर 06.6
25 दिसंबर 04.8
24 दिसंबर 04.7
23 दिसंबर 04.3
तारीख न्यूनतम
30 दिसंबर 03.3
29 दिसंबर 05.0
28 दिसंबर 05.4
27 दिसंबर 04.4
26 दिसंबर 06.6
25 दिसंबर 04.8
24 दिसंबर 04.7
23 दिसंबर 04.3