साल 2016 में कई खबरें सुर्खियों में रहीं वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुए। यहां हैं यूपी पुलिस की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जो कई सवाल खड़े करती हैं। हम ये नहीं कह रहे के सारे पुलिसवाले ऐसे ही होते हैं लेकिन ये मामले वाकई शर्मनाक हैं।
2 of 8
पुलिस
- फोटो : amar ujala
यूपी की कानून व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं। एक तरफ लगातार यूपी पुलिस को बेहतर और पब्लिक फ्रेंडली बनाने की बातें की जाती रहीं तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से लगातार पूरे महकमें को शर्मसार कर रहे।
3 of 8
पुलिस
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस की ये तस्वीर और इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरसअल मामला लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र का है जहां अवैध वसूली को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही और होमगार्ड बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। सिपाही और होमगार्ड के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे।
4 of 8
पुलिस
- फोटो : amar ujala
ये एचसीपी रामयज्ञ यादव हैं जो ड्यूटी के दौरान एक शख्स से पैर दबवा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया था। चर्चा थी कि ये कोई फरियादी था जिसे एचसीपी साहब ने काम पर लगा दिया था।
5 of 8
पुलिस
- फोटो : amar ujala
मलिहाबाद इलाके में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल ट्रकों से वसूली में जुटे थे। एक नागरिक ने जानवरों से लदे दो ट्रकों से वसूली की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। हालांकि बाद में इनके ऊपर एक्शन भी हुआ था।