फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: पीड़ित परिवार ने डीएम पर लगाए गंभीर आरोप, केस यूपी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की

Wed, 14 Oct 2020 09:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Oct 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Victim's family in Hathras case alleged DM for cremating daughter's dead body without permission.
पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा। - फोटो : amar ujala

Hathras Rape Case: हाथरस कांड में पीड़िता के परिवार ने कोर्ट में जिले के डीएम पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि बिटिया के अंतिम संस्कार के लिए हमारी कोई अनुमति नहीं ली गई। वहीं, पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि परिवार ने केस यूपी से बाहर स्थानांतरित करने और सीबीआई रिपोर्ट को गोपनीय रखे जाने की मांग की है।





दिल्ली की निर्भया कांड की वकील रहीं सीमा ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांग है कि केस को दिल्ली या फिर मुंबई स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने बताया कि परिवार ने कहा है कि पुलिस ने शुरू से ही सही जांच नहीं की। हमें परेशान किया। हमारी कोई मदद नहीं की थी। शुरू में तो एफआईआर तक नहीं लिखी।

Hathras Rape Case News in Hindi: Victim's family in Hathras case alleged DM for cremating daughter's dead body without permission.
- फोटो : अमर उजाला

बेटी का अंतिम संस्कार भी बिना हमारी सहमति के रात में कर दिया। उसके अंतिम संस्कार में भी हमें शामिल नहीं किया। हमें तो पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं। डीएम ने भी परिवार पर अनुचित दबाव बनाया। इसके साथ ही मामले के पूरी तरह से समाप्त होने तक परिवार को कड़ी सुरक्षा में रखने की मांग की है।

Hathras Rape Case News in Hindi: Victim's family in Hathras case alleged DM for cremating daughter's dead body without permission.
कोर्ट में जाते हुए पीड़िता के परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता का रात में अंतिम संस्कार कराने पर सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अफसरों से इसका जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने डीएम समेत अन्य अफसरों को इस मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अदालत को बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए रात में अंतिम संस्कार कराने का निर्णय किया गया। इसके लिए सरकार का कोई दबाव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Victim's family in Hathras case alleged DM for cremating daughter's dead body without permission.
- फोटो : अमर उजाला

न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति राजन राय की खंडपीठ ने पीड़िता का रातोंरात अंतिम संस्कार कराने के मामले में सोमवार को सवा दो बजे से करीब दो घंटे तक सुनवाई की। पीड़िता के परिवार के पांच लोगों के साथ ही यूपी पुलिस के मुखिया सहित तलब शीर्ष अधिकारियों तथा हाथरस के डीएम व एसपी का पक्ष जाना।

विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Victim's family in Hathras case alleged DM for cremating daughter's dead body without permission.
- फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने जवाबी हलफनामा पेश कर पक्ष रखा। डीपीजी हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कार्रवाई से अवगत कराया। मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर को होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed