फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेदम स्कूल: बच्चों को सफलता के मंत्र दे गए जिलाधिकारी, छात्रों में दिखी जिज्ञासा और उत्सुकता, तस्वीरें

Wed, 20 Aug 2025 10:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Aug 2025 10:50 PM IST
सार

Vedam School in Lucknow: बुधवार को वेदम वर्ल्ड स्कूल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी पहुंचे।

विज्ञापन
Vedam School: District Magistrate gave the mantra of success to the children, curiosity and eagerness was seen
वेदम स्कूल में कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार को वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने जिलाधिकारी से कई तरह के सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने विशाख जी ने अपने अनुभव भी इन बच्चों के साथ शेयर किए। 

Vedam School: District Magistrate gave the mantra of success to the children, curiosity and eagerness was seen
वेदम स्कूल में कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों से बच्चों से बातचीत और उनके अनुभवों से सीख दिलाने के मकसद से वेदम वर्ल्ड स्कूल में ''वेदम संवाद-इसेज दैट इंसपायर'' के दूसरे एपिसोड के दौरान डीएम बच्चों से मुखातिब थे।

Vedam School: District Magistrate gave the mantra of success to the children, curiosity and eagerness was seen
वेदम स्कूल में कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम ने बच्चों से कहा कि विद्यार्थी जीवन के इस पड़ाव पर पढ़ाई को गंभीरता से लें। अच्छी आदतें अपनाएं, अपने व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान दें और हमेशा लक्ष्य के प्रति प्रेरित रहें। प्राचार्या सफिया उस्मानी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा वलेस्का ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedam School: District Magistrate gave the mantra of success to the children, curiosity and eagerness was seen
वेदम में डीएम से सवाल पूछते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल सेवा की ओर झुकाव कैसे हुआ, इसकी प्रेरणा कहां से मिली... के जवाब में डीएम ने बताया कि बचपन से ही समाज में बदलाव लाने की प्रबल इच्छा थी। उन्हें लगता था कि सिविल सेवा ऐसा जरिया है, जहां वे सीधे जनता से जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

विज्ञापन
Vedam School: District Magistrate gave the mantra of success to the children, curiosity and eagerness was seen
बच्चों ने किए कई तरीके के सवाल। - फोटो : अमर उजाला।
यूपीएससी की तैयारी के अनुभव पर विशाख जी ने कहा कि यह सफर अनुशासन, धैर्य और निरंतरता मांगता है। हर दिन का सही इस्तेमाल और हार न मानना सफलता की कुंजी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed