‘सूट-बूट’वालों पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी किया हमला
वरुण गांधी ने बड़े राजघरानों पर हमला करते हुए कहा कि छोटे किसानों के साथ ज्यादती होती रही है लेकिन जब-जब उनको जरूरत होगी वरुण उनके साथ होंगे।
‘सूट-बूट’वालों पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी किया हमला
शुक्रवार को बहराइच पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा, प्रदेश के 48 फीसदी किसान सरकारी मदद से महरूम रहते हैं। मामूली कर्जदार किसान का घर कुर्क कर दिया जाता है, जबकि बड़े कर्ज लेने वाले पूंजीपति को और कर्ज का तोहफा मिलता है। उस धन को पूंजीपति विदेशों में निवेश कर देते हैं।
‘सूट-बूट’वालों पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी किया हमला
वरुण ने कहा, बहराइच के किसानों को जब भी तकलीफ होगी, उनके बीच खड़ा मिलूंगा। उन्होंने नानपारा और सदर तहसील क्षेत्र में सात स्थानों पर पंचायत कर यूपी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ित और फसल नुकसान से प्रभावित 70 किसानों को राहत चेक भी दिए।
‘सूट-बूट’वालों पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी किया हमला
भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार सुबह लखीमपुर से बहराइच पहुंचे। विकासखंड मिहींपुरवा के गायघाट में भाजपा नेता अक्षयवरलाल कनौजिया ने उनका स्वागत किया। यहां 10 मिनट लोगों को संबोधित कर वरुण गांधी कटान प्रभावित नेवादा गांव पहुंचे।
‘सूट-बूट’वालों पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी किया हमला
नेवादा में सरयू की कटान का हाल देख वरुण गांधी चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि किसानों के आवास को किसी भी कीमत पर बचाया जाएगा। जितना भी संभव हो सकेगा, हर साल मदद पहुंचाऊंगा। उन्होंने कहा कि किसानों का दर्द मेरा भी दर्द है।