फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC ने तय की प्राथमिकता, पहले 13 लंबित परीक्षाओं के परिणाम, फिर होगी 50 हजार पदों पर भर्ती

Wed, 24 Feb 2021 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Feb 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC will recruit on 50 thousand posts.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) पहले 13 लंबित भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी करने की कार्रवाई करेगा। इसके बाद ही करीब 50 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल विभागों से आ रहे भर्ती प्रस्तावों की खामियां दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

UPSSSC will recruit on 50 thousand posts.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से आयोग की नई भर्ती प्रक्रिया पर सहमति देने के बाद आयोग ने अपनी प्राथमिकता साझा की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक आयोग जल्दी ही रिक्त पदों को भरने के लिए द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराएगा। इससे पहले वर्ष 2020 के पूर्व से लंबित 13 परीक्षाओं के अंतिम परिणाम अगले दो माह में जारी करने की योजना है। इससे पांच हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी।

UPSSSC will recruit on 50 thousand posts.
- फोटो : amar ujala

इस तरह भर्ती की योजना
नए भर्ती प्रस्तावों से जुड़े पदों पर भर्ती द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के आधार पर होगी। पहले पेट का आयोजन कर इसका परिणाम परसेंटाइल के आधार पर जारी किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। स्नातक, प्रोफेशनल कोर्सेज और इंटरमीडिएट समेत तकनीकी योग्यता वाले पदों पर ग्रुप के हिसाब से आवेदन मंगाने की योजना है। इसके लिए आयोग विभागों से आए भर्ती प्रस्तावों को योग्यता के आधार पर अलग-अलग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSSSC will recruit on 50 thousand posts.

प्रमुख विभागों की रिक्तियां
परिवार कल्याण विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता -- 9212
राजस्व लेखपाल -- 7882
कृषि प्राविधिक सहायक -- 1817
राजस्व परिषद में कनिष्ठ सहायक -- 1137

विज्ञापन
UPSSSC will recruit on 50 thousand posts.

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक (सहायक लेखाकार) -- 1068
गन्ना एवं चीनी विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक -- 874
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ -- 700
वन विभाग में वन रक्षक -- 694
प्रशिक्षण एवं सेवायोजना विभाग में अनुदेशक -- 622
चिचित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक्सरे प्राविधिज्ञ -- 456

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed