{"_id":"668377eb1d140bca9606318c","slug":"up-weather-update-imd-predict-heavy-rainfall-expected-in-july-monsoon-news-in-hindi-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Today: जुलाई में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश... जलवायु परिस्थिति ला-नीना का दिखेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Today: जुलाई में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश... जलवायु परिस्थिति ला-नीना का दिखेगा असर
Tue, 02 Jul 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
Up Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
UP Monsoon 2024: मानसून तेज गति से आगे बढ़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में छा गया है। सोमवार की सुबह अलीगढ़, बागपत, बाराबंकी, बरेली, भदोही, फतेहपुर, गोरखपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बरसात रिकार्ड हुई।
बारिश
- फोटो : संवाद
इस कारण जुलाई के महीने में प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्से को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्वी हिस्से में गोरखपुर के आसपास कुछ स्थानों पर बारिश कम हो सकती है। इसके अतिरिक्त मानसून ऋतु के उत्तरार्ध में अगस्त-सितंबर के दौरान ला-नीना सक्रिय होते ही अच्छी मानसूनी बरसात के संकेत हैं।
बारिश
- फोटो : संवाद
वहीं, सोमवार की सुबह सुबह साढ़े आठ बजे तक खीरी में 110 मिमी बरसात हो चुकी थी। कानपुर में सुबह तक 41.2 मिमी पानी बरस चुका था, शाम तक इसमें इजाफा हुआ और 17.6 मिमी पानी और बरस गया। बरेली में भी 32 मिमी से अधिक बरसात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
आज का पूर्वानुमान
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बरसात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की। गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं व आसपास भारी बरसात के आसार हैं। इन इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश
- फोटो : PTI
16 राज्यों के लिए अलर्ट
दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार, बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में अत्याधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।