{"_id":"5fb76705653b7c7502574d2a","slug":"up-to-794-seats-vacant-in-chair-car-of-shatabdi-express-officers-upset-over-not-getting-passengers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्सप्रेस को भी नहीं मिल रहे यात्री, कहीं तेजस की तरह बंद न करनी पड़ जाए ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एक्सप्रेस को भी नहीं मिल रहे यात्री, कहीं तेजस की तरह बंद न करनी पड़ जाए ये ट्रेन
Fri, 20 Nov 2020 12:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शताब्दी एक्सप्रेस के टिकट बेस फेयर पर भी नहीं बिक रहे हैं। 794 तक सीटें चेयर कार में खाली हैं। यात्री नहीं मिलने से अधिकारी परेशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेजस की तरह कहीं शताब्दी को भी बंद न करना पड़ जाए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी में डायनमिक फेयर लागू है। इससे हर 10 फीसदी सीटों के बाद किराए में 10% की वृद्धि हो जाती है। लेकिन खास बात यह है कि ट्रेन की पहली 10% सीटों पर ही बुकिंग नहीं हो रही है। शताब्दी में औसतन 30 से 40 फीसदी बुकिंग हो रही है। मालूम हो कि यात्री न मिलने के चलते तेजस एक्सप्रेस का संचालन 23 नवंबर के बाद से अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
इतनी सीटें शताब्दी में खाली
शताब्दी की चेयर कार में 20 से 25 नवंबर तक क्रमश: 503, 401, 202, 627, 711, 794 सीटें खाली हैं। इन तारीखों पर शताब्दी की एग्जीक्यूटिव क्लास में 20 नवंबर को 3, 21 को दो, 22 को 4 वेटिंग चल रही है। जबकि 23 को 4, 24 को 10, 25 को 12 सीटें खाली हैं और शताब्दी के अनुभूति कोच में 20 से 25 तक 17, 19, 14, 24, 24 व 25 सीटें खाली हैं।

यह है किराया, डायनेमिक फेयर जीरो
फिलहाल शताब्दी के चेयर कार का किराया 820 रुपये है, इसमें बेस फेयर 695 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 40, सुपर फास्ट चार्ज 45 और जीएसटी 39 रुपये शामिल है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का कुल किराया 1770 रुपये है, जिसमें बेस फेयर 1550 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 60, सुपर फास्ट चार्ज 75 और जीएसटी 85 रुपये है। ऐसे ही अनुभूति कोच का किराया 2095 रुपये है, इसमें बेस फेयर 1860 रुपये, जीएसटी 100, रिजर्वेशन चार्ज 60 और सुपरफास्ट चार्ज 75 रुपये है। तीनों श्रेणियों में डायनमिक चार्ज जीरो है।

- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की आशंका से घट रहे यात्री
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी गाड़ियों में भी यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसकी एक प्रमुख वजह बताई जा रही है कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है।
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी गाड़ियों में भी यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसकी एक प्रमुख वजह बताई जा रही है कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है।