{"_id":"602d16ae5572f0248f432afe","slug":"up-property-worth-rs-1-crore-attached-to-miscreant-raju-sonar-gang-miscreant-by-beating-duggi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : डुग्गी पिटवाकर माफिया राजू सोनार गैंग के बदमाश की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : डुग्गी पिटवाकर माफिया राजू सोनार गैंग के बदमाश की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
Wed, 17 Feb 2021 06:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
हंसराज के इस मकान की कुर्की की गई
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शातिर अपराधी हंसराज उर्फ बउवा की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शहर क्षेत्र के गोरा बाजार निवासी हंसराज उर्फ बउवा माफिया राजू सोनार गैंग का बदमाश है। अपराध के जरिये उसने यह संपत्ति अर्जित की थी। संपत्ति कुर्क करने के लिए एक माह से प्रक्रिया चल रही थी। बुधवार सुबह सदर कोतवाल अतुल सिंह पुलिस टीम के साथ गोरा बाजार पहुंचे। पहले डुग्गी पिटवाई और फिर गाजे-बाजे के साथ अपराधी हंसराज का दो मंजिला मकान और एक बाइक कुर्क कर ली। कोतवाल के मुताबिक अपराधी हंसराज के खिलाफ कोतवाली में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर अधिनियम, बलवा, लूट आदि के मामले शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि हंसराज माफिया राजू सोनार गैंग का बदमाश है। एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और अपराध के जरिये धन अर्जित करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। शातिर अपराधी हंसराज उर्फ बउवा की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। इसके अलावा जो अन्य अपराधी हैं, उनकी भी चल-अचल संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
राजू और सद्दन की कुर्क की जा चुकी संपत्ति
नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली पुलिस एक के बाद एक अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इससे अपराधियों के हौसले पस्त हैं। शहर क्षेत्र के शाह टोला मुरइयापुर निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू सोनार की एक करोड़ पांच लाख कीमत की चल-अचल संपत्ति को पुलिस ने पहले ही कुर्क कर लिया है। राजूू सोनार के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने राजू सोनार को माफिया गैंग के रूप में रजिस्टर्ड किया है। हंसराज उर्फ बउवा इसी गैंग का सक्रिय बदमाश है। गोरा बाजार के सद्दन घोषी की भी अवैध तरीके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को पुलिस कुर्क कर चुकी है। सद्दन के खिलाफ 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई हंसराज के खिलाफ की है।
पप्पू चिकना पर भी कसेगा शिकंजा
डुगडुगी पिटवाकर की गई कुर्की
- फोटो : अमर उजाला
माफिया राजू सोनार गैंग के एक अन्य बदमाश खालिद खान उर्फ पप्पू चिकना की चल-अचल संपत्ति भी जल्द कुर्क की जाएगी। कुछ लोग इस अपराधी को अब तक बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। पप्पू चिकना शहर क्षेत्र के सैय्यद राजन का रहने वाला है। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि पप्पू चिकना हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध के जरिये पप्पू के भी धन अर्जित किए जाने की बात सामने आई है। उसकी चल-अचल संपत्ति कहां-कहां पर है, इसका पूरा ब्योरा खोजा रहा है। जल्द ही उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दन के साथियों की भी तलाश तेज
परिजनों को नोटिस देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपराधी सद्दन घोषी की चल-अचल संपत्ति तो कुर्क कर ली है, लेकिन उसके साथियों पर अब तक शिकंजा नहीं कस पाया है। ऐसे में अब पुलिस सद्दन के साथियों को खोज रही है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। इसमें सद्दन के कई साथियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि सद्दन घोषी से जुड़े साथियों की चल-अचल संपत्ति खंगालकर जल्द उसे भी कुर्क किया जाएगा। कोतवाल का कहना है कि सद्दन गैंग से जुड़े किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक करके सभी कानून के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
है अपराधी, लेकिन शानशौकत किसी कम नहीं...
हंसराज
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो हंसराज उर्फ बउवा अपराधी है, लेकिन उसकी शानशौकत किसी से कम नहीं। पुलिस जब मकान कुर्क करने की गई तो उसके अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। कोतवाल अतुल सिंह कहते हैं कि हंसराज के मकान में दरवाजे पर सेंसर लगा था। किसी के आहट पाने पर घर के दरवाजे खुल जाते थे। पूरे घर में मार्बल लगा था। जरायम की दुनिया में कूदने के बाद हंसराज ने कभी यह नहीं सोचा था कि जिस मकान को वह अपने रहने के लिए बनाया है, वह एक दिन कुर्क कर लिया जाएगा।
,
,