फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन, अब शुरू होगी 15401 शिक्षकों की नियुक्ति

Sun, 08 Apr 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
up madhyamik shiksha seva chayan board.

छह माह से अधिक के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन हो गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने पूर्व आईएएस अफसर वीरेश कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया है।



अध्यक्ष के अलावा छह अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया गया है। बोर्ड के गठन के साथ ही 15401 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेश ने बताया कि वे सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

परिणाम, परीक्षा और भर्ती की राह खुली

up madhyamik shiksha seva chayan board.

- टीजीटी-पीजीटी 2011 का परिणाम आएगा : 1800 पदों के लिए यह परीक्षा 2016 में हुई थी। 8 लाख से अधिक अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

- टीजीटी-पीजीटी 2016 की परीक्षा का इंतजार होगा खत्म : 9500 पदों के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा अक्तूबर 2017 में प्रस्तावित थी।

- शुरू होंगी 15401 शिक्षकों की नियुक्ति :  प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षकों के 12720 पद के लिए अधियान वर्ष 2011 से 2016 के बीच आए। 30 जुलाई 2016 से अब तक 1681 और अधियाचन आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed