फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Chunav Results 2024: जीत से यूपी में बढ़ा राहुल का कद... मां की विरासत संभालते ही चमके; रच दिया इतिहास

Thu, 06 Jun 2024 08:52 AM IST
शाहरुख खान मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jun 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 UP Chunav Results Rahul Gandhi statue increased due to victory see photos
UP Lok Sabha Election Result - फोटो : अमर उजाला
गांधी परिवार के गढ़ में सोनिया ने राहुल को जिस उम्मीद के साथ मैदान में उतारा उसपर राहुल खरे भी उतरे। मां के सपने को साकार करते हुए इतिहास रच दिया। आम चुनाव में न केवल मां की विरासत को बचाया, बल्कि प्रदेश में 3.90 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 


पहले स्थान पर गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा रहे, जिन्हें 5.59 लाख से अधिक वोट मिले। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद एक बार ऐसा लगा कि रायबरेली से गांधी परिवार का रिश्ता खत्म होने वाला है। नामांकनपत्र जमा करने से एक दिन पहले तक स्थिति साफ नहीं थी। 
UP Lok Sabha Election Result 2024 UP Chunav Results Rahul Gandhi statue increased due to victory see photos
राहुल गांधी - फोटो : संवाद
आखिरी दिन तीन मई को राहुल गांधी की घोषणा के साथ ही सोनिया गांधी ने पूरे कुनबे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरवाया। राहुल के नामांकन के साथ ही कांग्रेसियों में उमड़ा जोश रिकॉर्ड मतों के अंतर से राहुल को जिताने के बाद ही शांत हुआ। 
UP Lok Sabha Election Result 2024 UP Chunav Results Rahul Gandhi statue increased due to victory see photos
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
मां की सीट पर पहली बार उतरे राहुल को जिले के हर तबके ने मत दिया। 94 प्रतिशत बूथों पर राहुल को जिताकर जिले के लोगों ने संबंधों को पहले जैसा रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 UP Chunav Results Rahul Gandhi statue increased due to victory see photos
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने बेटी के बाद अच्छी बहन का रिश्ता भी निभाया
2004 के चुनाव के बाद हर बार सोनिया के चुनाव में कमान संभालकर रायबरेली में मां को रिकॉर्ड मतों से जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी इस चुनाव में अच्छी बहन भी साबित हुईं। 

 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 UP Chunav Results Rahul Gandhi statue increased due to victory see photos
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI
राहुल के नामांकन के बाद भूएमऊ गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद प्रियंका ने प्रचार की कमान संभाली। रायबरेली के साथ वे अमेठी की विधानसभाओं में भी पहुंचकर भाई के साथ केएल शर्मा के पक्ष में माहौल बनाया। इसी का नतीजा रहा कि जिले के हर गांव से राहुल गांधी को झूमकर वोट मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed