{"_id":"66037fb97065ad75a20c2fde","slug":"up-lok-sabha-election-2024-azam-khan-angry-over-akhilesh-yadav-not-contesting-from-rampur-lok-sabha-seat-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: सपा में घमासान, आजम की सीट पर बिगड़ी बात; मनाने के लिए अखिलेश खेल सकते हैं बड़ा दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: सपा में घमासान, आजम की सीट पर बिगड़ी बात; मनाने के लिए अखिलेश खेल सकते हैं बड़ा दांव
Wed, 27 Mar 2024 08:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने पर आजम खां और अखिलेश यादव के बीच बात बिगड़ती नजर आ रही है। आजम खां इस बात से नाराज हैं कि अखिलेश यादव उनके कहने के बाद भी रामपुर से चुनाव में नहीं उतर रहे हैं।
आजम खां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आजम ने पत्र में लिखा है कि हमारे लिए चुनाव हमेशा गरीबों, मजदूरों, युवाओं और आने वाली नस्लों का भविष्य बेहतर बनाने का जरिया रहा है। रामपुर की जनता के साथ घोर अन्याय किया गया। पिछले दो उपचुनावों में जो कुछ हुआ उसे पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है।
आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
ऐसी विशेष परिस्थितियों के कारण लोकसभा के वर्तमान चुनाव में हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। हमारा विचार था कि रामपुर के मौजूदा माहौल को बदलने के लिए अखिलेश यादव का रामपुर चुनाव लड़ने आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव और आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
आजम का कहना है कि एक ही जिले और मंडल में एक ही अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध रह रहा है और उद्देश्य केवल और केवल चुनाव हराना ही है, तो परिस्थितियों को खूब समझा जा सकता है। ऐसे में हम वर्तमान चुनाव का बॉयकाट (बहिष्कार) करते हैं। रामपुर के वर्तमान चुनाव के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं को डराने की तैयारी : अजय सागर
उधर, सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि जिला स्तर पर सपा ने रामपुर सीट से चुनाव का बहिष्कार किया है। इस चुनाव में भी पिछले चुनावों की तरह मतदाताओं को डराने की तैयारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर सीट के लिए जो फैसला करेंगे सभी को मंजूर होगा।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि जिला स्तर पर सपा ने रामपुर सीट से चुनाव का बहिष्कार किया है। इस चुनाव में भी पिछले चुनावों की तरह मतदाताओं को डराने की तैयारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर सीट के लिए जो फैसला करेंगे सभी को मंजूर होगा।