फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up budget session started with up governor budget speech and opposition protest

यूपी विधानसभा सत्र: राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले, हंगामे के बाद सदन स्थगित

Thu, 08 Feb 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
up budget session started with up governor budget speech and opposition protest
यूपी विधानसभा

उम्मीदों के मुताबिक यूपी विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। कासगंज हिंसा, प्रदेश की कानून व्यवस्‍था, बढ़ते अपराधों और किसानों की बदहाली के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इसी हंगामे के बीच राज्यपाल राम नाईक ने बजट अभिभाषण पूरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। विकास अब जमीन पर दिखने लगा है।
विज्ञापन


संगठित रूप से अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ यूपीकोका जैसा सख्त कानून लाया गया है। प्रदेश में बड़े स्तर पर भूमाफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान विपक्ष हाथों में तख्ती लेकर 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे लगाता रहा। सत्र की कार्यवाही स्‍थगित न होती देख विपक्ष के नेताओं ने राज्यपाल पर कागज के गोले फेंकने और सदन में गुब्बारे उड़ाने शुरू कर दिए।

इस पर राज्यपाल ने कहा कि 'आप लोग सभ्य समाज के व्यक्ति हैं यह प्रदर्शित करने का प्रयास करें' राज्यपाल का अभिभाषण पूरा होने के साथ ही सत्र को स्‍थगित कर कर दिया गया।

कासगंज हिंसा पर विपक्ष का वार

up budget session started with up governor budget speech and opposition protest
यूपी विधानसभा

सत्र स्‍थगित होने के बाद सपा नेता विधानभवन के बाहर तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कासगंज हिंसा पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कासगंज में 26 जनवरी का जश्न मना रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के लोगों ने हमला किया और सरकार ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोषों को पकड़-पकड़ कर जेल भेज रही है, जबकि जिन्होंने आजदी के जश्न में खलल डाला उन पर एक भी कार्रवाई नहीं की गई है।

विपक्ष के रवैये पर बोले सीएम योगी

up budget session started with up governor budget speech and opposition protest
यूपी विधानसभा
वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने सदन में विपक्ष के आचरण की कड़ी निंदा की। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले फेंकने और गुब्बारे उड़ाने की घटना को उन्होंने निंदनीय बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed