कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को जल संसाधन मंत्री उमा भारती के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। उनके इंतजार में स्टेशन परिसर पर बैठे सवर्ण स्वाभिमान समिति के कार्यकर्ताओं ने ऐसी हालत कर दी कि प्लेटफार्म एक से लेकर चार तक के यात्री परेशान हो गए।
2 of 4
उमा भारती को आया गुस्सा
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री का सीढ़ियां चलते पैर भी फिसल गया। समिति के एक पदाधिकारी ने उमा भारती संग सेल्फी लेनी चाही तो उमा ने उसका हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया और जोर से फटकारा।
3 of 4
उमा भारती को आया गुस्सा
- फोटो : amar ujala
इस बीच दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस को दो बार चेन पुलिंग करके रोका गया। उमा भारती को आगरा, इटावा के बाद असम जाना था। वह बाई रोड सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो डिब्रूगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो चुकी थी।
4 of 4
उमा भारती को आया गुस्सा
- फोटो : amar ujala
वे सीधे चार नंबर प्लेटफार्म की ओर तेजी से जाने लगी। इस बीच भाजपाई और सवर्ण स्वाभिमान समिति के कार्यकर्ता उनसे मिलने दौड़ पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। ट्रेन के अंदर भी यात्री घबरा गए। फिर जीआरपी वहां पहुंची और ट्रेन में चढ़े कार्यकर्ताओं को नीचे उतारा। विधायक रघुनंदन भदौरिया अंदर ही रह गए। वह छलांग लगाकर चलती ट्रेन से कूद गए।