{"_id":"5c0a2d52bdec2241a43f9068","slug":"two-policemen-suspended-for-taking-money-from-truck-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अफसर ने फिर पकड़ी वसूली, रोज करते है लाखों की कमाई, ...इसलिए ड्यूटी के लिए होती है मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अफसर ने फिर पकड़ी वसूली, रोज करते है लाखों की कमाई, ...इसलिए ड्यूटी के लिए होती है मारामारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
रात 9.30 बजे नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेकर नो एंट्री में ट्रक को हरी झंडी देने वाले पुलिसकर्मियों की शामत आ गई है। लखनऊ में बुधवार दोपहर बंथरा के जुनाबगंज में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर केस दर्ज कराने के चंद घंटे के बाद चिनहट में आईपीएस अभिषेक वर्मा ट्रक में बैठ ऑपरेशन क्लीन पर निकले। इंदिरा कैनाल के पास चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी एक युवक से ट्रकों से वसूली करा रहे थे। उन्होंने छापामारा तो रामलखन भाग गया। दोनों पुलिककर्मियों की रिपोर्ट एसएसपी कलानिधि नैथानी को सौंपी गई। बृहस्पतिवार को देर रात दीवान प्रेम प्रकाश और सिपाही सचिन को निलंबित कर दिया गया जबकि रामलखन के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने वसूली का मामला दर्ज कराया है।
नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर से बीबीडी के बीच जांचे वसूली पाइंट्सः नो एंट्री पर वसूली रोकने के लिए आईपीएस अभिषेक वर्मा ने ट्रक में बैठकर चिनहट के बॉर्डर इलाकों में जांच पड़ताल की। वह इंदिरा नहर से बीबीडी चौकी तक ट्रक में बैठकर घूमते रहे और चेक पोस्ट व चौराहों पर ट्रक रुकवाकर पुलिसकर्मियों की जांच करते रहे। उन्होंने बताया कि बाराबंकी बॉर्डर से यू टर्न लेकर अपनी कार छोड़ दी और बाराबंकी से लखनऊ आ रहे एक ट्रक को रोककर अपने गनर के साथ उसमें बैठ गए
नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
उन्होंने ट्रक में बैठकर चालक से बातचीत का वीडियो भी बनाया। वीडियो में चालक प्रत्येक चेक पोस्ट पर 100 रुपये पुलिसकर्मियों को देने की बात कह रहा है। आईपीएस ने बताया कि शहर के कई अन्य चेक पोस्ट पर वसूली के पाइंट चिन्हित किए गए हैं। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। आईपीएस अभिषेक ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी ही चेक पोस्ट पर ही तैनात थे, इसीलिए उनकी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए देर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक रामलखन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना में अगर दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आती है तो उनका नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
नो एंट्री के चेक पोस्ट पर ड्यूटी के लिए संबंधित थाना और यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों में मारामारी होती है, जुगाड़, सिफारिश और लेन देन करके ड्यूटी हथियाई जाती है। यातायात विभाग और संबंधित थानों में ड्यूटी मुंशी को सेट करके रखना होता है।
विज्ञापन
नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
राजधानी में नो एंट्री पॉइंट पर रोज 15 से 20 लाख रुपये की वसूली होती है। वसूली का काम संबंधित थानों के पुलिसकर्मी और यातायात पुलिसकर्मी मिलकर करते हैं। राजधानी में प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा ट्रक कानपुर रोड से आते-जाते हैं। यही वजह है कि बंथरा के जुनाबगंज तिराहा की चेक पोस्ट वसूली के लिए सबसे चर्चित और बदनाम है। बाराबंकी-फैजाबाद रोड, सीतापुर रोड, रायबरेली रोड, सुल्तानपुर रोड, हरदोई रोड और कुर्सी रोड से भी ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है। एक अनुमान के मुताबिक सभी प्रवेश मार्गों से रोज सुबह से रात तक 15 से 20 हजार ट्रकों की आवाजाही होती है।