फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात मछली पकड़ने गए दो लड़के कठौता झील में डूबे, मौत, मचा हड़कंप, तस्वीरें

Tue, 24 Oct 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
 two get drowned in a lake and died in Lucknow.

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र स्थित कठौता झील में रविवार देर रात मछली पकड़ने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवकों के शव की तलाश में आधा दर्जन गोताखोर झील में उतारे। तड़के करीब तीन बजे दोनों युवकों का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है।



इंस्पेक्टर रवीन्द्र नाथ राय ने बताया कि चिनहट कस्बा निवासी अच्छे अंसारी (29) कपड़े की दुकान पर काम करता था। साथ में कठौता गांव निवासी मनीष लोधी (25) भी काम करता था। रविवार रात 11:30 बजे खाना खाने के बाद अच्छे अपने साले माजिद और दोस्त मनीष लोधी के साथ कठौता झील में मछली मारने गया था।

 two get drowned in a lake and died in Lucknow.

काफी देर तक तीनों झील में कांटा लगाकर बैठे रहे, लेकिन मछली नहीं फंसी। इस बीच मनीष जैसे ही आगे बढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अच्छे ने भी गहरे पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे।

माजिद ने शोर मचाया और अच्छे के परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती दोनों युवक झील में डूब गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक, अच्छे व मनीष को तैरना नहीं आता था।

 two get drowned in a lake and died in Lucknow.

दो गोताखोरों ने चार घंटे में निकाला शव
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर दो गोताखोर झील में उतारे गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात डेढ़ बजे अच्छे का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल शव लोहिया अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीष का शव सुबह करीब तीन बजे झील से बाहर निकाला गया।

घर से टहलने निकले, दोस्त के घर खड़ी की बाइक
एसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि अच्छे अपने साले माजिद संग घर से रात 11.30 बजे खाना खाने के बाद निकला था। उसने परिवारीजनों को सूचना दी कि वह टहलने जा रहा है। घर से वह माजिद संग सीधे कठौता गांव पहुंचा, जहां मनीष के घर बाइक खड़ी की। कुछ देर ठहरने के बाद मनीष को साथ लिया और झील के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 two get drowned in a lake and died in Lucknow.
झील - फोटो : amar ujala

झील की लोहे की जाली तोड़कर घुसे
इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि कठौता झील की सुरक्षा के लिए चारो तरफ लोहे की जाली लगाई है। तीनों जब वहां पहुंचे तो जाली का एक हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए। तीनों किनारे पर खड़े होकर मछली मारने लगे। झील का किनारा सपाट होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गए। परिवारीजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed