{"_id":"5773e5494f1c1b615679a79b","slug":"two-died-and-one-injured-in-an-accident-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर, तस्वीरें
Wed, 29 Jun 2016 08:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच के जरवलरोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुस गई। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
2 of 5
मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। हादसे के बाद घायल को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि मृतकों का पंचनामा कर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
3 of 5
गोंडा जिले के पटेलनगर निवासी राहुल सिंह (35) पुत्र रामू सिंह अपने आठ वर्षीय भतीजे आर्यन पुत्र पंकज व भांजे अमित (18) पुत्र अवधेश के साथ लखनऊ से गोंडा जा रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बहराइच के जरवलरोड थाना अंतर्गत एकलव्य महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक संख्या में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाइक सवार राहुल और उसके भतीजे आर्यन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
बिना हेल्मेट के थे बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार राहुल, आर्यन और अमित हेल्मेट नहीं लगाए हुए थे। लापरवाही इतनी थी कि कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए सफर कर रहे थे। यही लापरवाही हादसे का सबब बनी। दुर्घटना के दौरान जब दोनों की लाशें सड़क पर पड़ी थीं। तब भी उनके कान में इयरफोन लगा हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।