{"_id":"5c502f50bdec2259c00694f1","slug":"tv-actor-ram-yashvardhan-reached-lucknow-for-promotion-of-tv-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचा ये टीवी एक्टर, बोले- नकरात्मक किरदार के बाद लोग करें नफरत, यही है कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचा ये टीवी एक्टर, बोले- नकरात्मक किरदार के बाद लोग करें नफरत, यही है कामयाबी
Tue, 29 Jan 2019 04:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
राम यशवर्धन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे लिए किरदार वो ही अच्छा है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक किरदार। अगर मेरा नकारात्मक किरदार देखने के बाद लोग मेरे उस रूप से नफरत करने लगें तो यह मेरी कामयाबी होगी। एक मशहूर टीवी चैनल पर रावण की भूमिका से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाले टीवी कलाकार राम यशवर्धन सोमवार को लखनऊ पहुंचे।
राम यशवर्धन
- फोटो : amar ujala
अपने शो के प्रोमोशन के सिलसिले में गोमतीनगर स्थित एक होटल में पहुंचे टीवी कलाकार राम यशवर्धन ने अपने जीवन और अभिनय के सफर तक की अहम बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कॅरिअर की शुरुआत अपने ड्रीम रोल से की।
राम यशवर्धन
- फोटो : amar ujala
पहली ही बार में मुझे ऐसा रोल मिला, जिसमें मुझे डरावना, रोमांटिक, विलेन, कॉमेडी, पागल हर तरह के किरदार में दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम यशवर्धन
- फोटो : amar ujala
अजय देवगन हैं मेरे रोल मॉडल
राम यशवर्धन ने बताया कि मैंने बचपन से ही मुझे एक्टिंग का शौक था। पिता पायलट थे तो मैंने भी पायलट की परीक्षा दी, लेकिन बचपन से ही मेरा अभिनय का मन था। रिजल्ट आने में पांच माह का समय था और मैंने उसी समय एक्टिंग क्लास में दाखिला ले लिया। मैंने अपने कॅरिअर की शुरुआत एक मराठी फिल्म से की और अब दर्शकों को टीवी पर एंटरटेन करूंगा। अजय देवगन मेरे फेवरेट एक्टर और रोल मॉडल भी हैं।

ट्रेवलिंग पसंद नहीं, फिटनेस और कविता लिखने का है शौक
एक्टर राम को अभिनय के अलावा फिटनेस और कविता का भी शौक है। उन्होंने बताया कि मुझे फिटनेस का बचपन से ही शौक है। करीब दस वर्ष पहले स्कूलिंग के बाद जिम जॉइन किया था और हर रोज करीब डेढ़ घंटे वर्कआउट करता हूं। हालांकि मेरे किरदार के लिए मुझे अभी 10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा है। मुझे घूमना और ट्रेवलिंग बिलकुल पसंद नहीं है।