यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!
राजभवन पहुंची एक कार में शनिवार को सुतली बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय किया।
यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!
इस दौरान राजभवन के इर्द-गिर्द की सुरक्षा बढ़ा दी गई और लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया। हजरतगंज पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में चालक को छोड़कर अन्य चार को छोड़ दिया गया। आईजी आरके चतुर्वेदी ने मामले की जांच की।
यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!
सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 21-22 फरवरी को राजभवन में शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी लगने वाली है। इसके लिए उद्यान विभाग की एक टीम को प्रदर्शनी ग्राउंड का निरीक्षण करने राजभवन आना था।
यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!
अधीक्षक राजकीय उद्यान की ओर से ट्रैवल एजेंट के जरिए एक कार बुक कराई गई। सहायक उद्यान निरीक्षक वीर यादव, सेवानिवृत्त सीनियर हॉर्टीकल्चर इंस्पेक्टर दूधनाथ मिश्रा, सेवानिवृत्त अफसर पीसी सिंह, डीएचओ रायबरेली के अधिकारी गया प्रयास सआदतअली खां के मकबरे के पास स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हुए।
यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!
उन्हें लेकर कार करीब 12 बजे के करीब राजभवन पहुंची। यहां तलाशी के दौरान डिग्गी में सुतली बम मिला। हाई सिक्योरिटी जोन में खड़ी कार में बम होने की सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।