उत्तरप्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ का नया पता लखनऊ का पांच कालीदास मार्ग होगा। उनके रहने के लिए उनके आवास में काफी बदलाव किए गए हैं।
यूपी के सीएम सात्विक है और उनकी दिनचर्या संतों जैसी है इसलिए सरकारी आवास से उन्होंने लेदर का सामान हटवा दिया है। आदित्यनाथ चमड़े के सामान का उपयोग नहीं करेंगे।
योगी आदित्यनाथ ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा, अर्चना और गौसेवा करते हैं। उनकी दिनचर्या जारी रहेगी, इसलिए चमड़े का सामान बाहर किया गया है। आवास में कपड़े के सोफे रखे जाएंगे। नए सीएम आवास में गाय रखी जाएंगी। इसके लिए गोरखपुर से विशेष तौर पर गाय मंगवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी अपनी गायों को पहले ही सरकारी आवास में ले आने का निर्देश दे चुके हैं। दरअसल गाय की सेवा सीएम योगी की दिनचर्या के हिस्से में शामिल है।
4 of 6
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री सुबह साढ़े तीन बजे उठ जाते हैं। उसके बाद फ्रेश होकर योग करना, गौ सेवा करना योगी जी की दिनचर्या का हिस्सा है। इसके अलावा उनकी एक पालतू बिल्ली है जिसके बिना वे खाना नहीं खाते। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी जिंदगी सादगी से ही भरी होगी।
5 of 6
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी फिलहाल लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं और वे अपने सरकारी आवास में नवरात्रों के दौरान प्रवेश करेंगे, लेकिन उन्होंने अधिकारीयों को आदेश दिया है कि उनके कमरे में एसी नहीं होनी चाहिए। शयनकक्ष में गद्देदार बेड की जगह सिर्फ एक तखत होनी चाहिए।