{"_id":"571878bc4f1c1b13538b5071","slug":"tent-fell-down-in-amethi-during-rahul-gandhi-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान टेंट गिरा, बाल-बाल बचे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान टेंट गिरा, बाल-बाल बचे राहुल
Fri, 22 Apr 2016 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमेठी में राहुल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेसियों से मुलाकात के बीच अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में लगाया गया टेंट अंधड़ से उड़ गया। टेंट उड़ते ही कांग्रेसियों में अफरातफरी मच गई। घटना के पल भर पहले ही राहुल गांधी यहां से निकलकर दूसरे टेंट में जा चुके थे।
2 of 6
सम्मेलन में गिरा टेंट
- फोटो : Amar Ujala
टेंट गिरने से उसमें मौजूद एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इस वाकये के बाद एसपीजी और कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे टेंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए। वे टेंट के पोल को मजबूती से पकड़कर तब तक खड़े रहे जब तक राहुल गांधी वहां से निकल नहीं गए।
3 of 6
दो दिन के अमेठी दौरे पर राहुल
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनका आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके लिए एसपीजी कर्मियों के निर्देशन में कांग्रेस कार्यालय परिसर में दो टेंट लगाए गए थे। (कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। राहुल गांधी परिसर में लगे पहले टेंट में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। साढ़े ग्यारह बजे राहुल जैसे ही उस टेंट से निकलकर दूसरे टेंट की ओर बढ़े। तभी अंधड़ से वह टेंट गिर पड़ा। टेंट गिरते ही उसमें मौजूद कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई। (राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नवविवाहित पुत्र अंकित व पुत्रवधू अंजलि से मिलकर उन्हें विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में)
विज्ञापन
5 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान टेंट में मौजूद जगदीश प्रसाद उसके नीचे फंस गए। कांग्रेसियों ने उन्हें बाहर निकाला। वे मामूली रूप से घायल हो गए। टेंट गिरते ही राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान सतर्क हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।