{"_id":"5fd453268ebc3e3b5d78ce94","slug":"temperature-of-day-fell-down-many-trains-cancelled-due-to-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छाया घना कोहरा: दिसंबर में पहली बार पारा 20 पर, कोहरे से फ्लाइटें लेट, ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाया घना कोहरा: दिसंबर में पहली बार पारा 20 पर, कोहरे से फ्लाइटें लेट, ट्रेनें रद्द
Sat, 12 Dec 2020 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में शनिवार सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से घर से बाहर काम पर जाने वाले लोगों को व वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले दिसंबर के बीते 11 दिनों में शुक्रवार को पहली बार लोगों को ठंड का अहसास हुआ। 25 और 28 के बीच बना रहा अधिकतम पारा पूर्वानुमान को झुठलाते हुए 20.1 डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह से कोहरे की चादर छाई हुई थी। दिसंबर में यह पहला मौका था जब धूप नहीं निकली।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोहरे के कारण कई फ्लाइटें भी लेट रहीं। इसके अलावा कई ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कोहरा नीचे के बजाय ऊपर है। इसके अलावा धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.7 और नमी 98 फीसदी रही। शनिवार को दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम पारा
1 दिसंबर 25.6 डिग्री
6 दिसंबर 28.0 डिग्री
10 दिसंबर 25.4 डिग्री
11 दिसंबर 20.1 डिग्री
1 दिसंबर 25.6 डिग्री
6 दिसंबर 28.0 डिग्री
10 दिसंबर 25.4 डिग्री
11 दिसंबर 20.1 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस समेत कई ट्रेनों पर पड़ेगा असर
कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। इनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (02571) 16, 20, 23, 27 एवं 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी तक हर बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। इनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (02571) 16, 20, 23, 27 एवं 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी तक हर बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी और एक फरवरी को निरस्त रहेगी। वहीं, गोरखपुर कानपुर अनवरगंज (05004 ) प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, (05003) कानपुर अनवरगंज प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी।