{"_id":"5b8fb66a867a55481e063242","slug":"teachers-protest-for-their-demands-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानदेय बंद होने से सड़कों पर उतरे शिक्षक, सिर मुंडवाया व मांगी भीख, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बंद होने से सड़कों पर उतरे शिक्षक, सिर मुंडवाया व मांगी भीख, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानदेय बंद होने से नाराज माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर गांधी प्रतिमा के समक्ष भीख मांगकर प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षकों ने मुंडन कराया। शिक्षक दिवस पर पुलिस ने शिक्षकों को जबरन पकड़कर ईको गार्डन पहुंचाया।
2 of 6
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
वित्तविहीन शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वित्त विहीन शिक्षक बुधवार सुबह हजरत गंज चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे। शिक्षकों ने वहां बैठकर हरिभजन करना शुरू किया। मौके पर पहुंचे हजरत गंज कोतवाल और सीइओ से शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने की मांग की।
3 of 6
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
काफी देर तक चले सूचनाओं के आदान प्रदान के बाद शिक्षकों ने हाथ में कटोरा लेकर चौराहे पर भीख मांगना शुरू कर दिया। उधर, अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने सिर मुंडवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों की अगुआई कर रहे एमएलसी उमेश द्विवेदी ने वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन फॉर्मूला लागू कर भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था लागू होने तक शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। अजय सिंह ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों को विनियमित करने समेत नौ सूत्री मांगें पूरी करने की मांग उठाई। (इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत भी हुई।)
विज्ञापन
5 of 6
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने शिक्षकों को वहां से हटाना शुरू किया, पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का मुक्की और नोंक झोंक भी हुई। इससे वहां अफरा तफरी मचने लगी, माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने शिक्षकों को जबरन बसों में लादना शुरू कर दिया। पुलिस पहले शिक्षकों को पुलिस लाइन लेक गई, वहां से फिर ईको गार्डन स्थित धरना स्थल पहुंचा दिया। वित्त विहीन शिक्षक संघ के अजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि इको गार्डन पर करीब सौ से अधिक शिक्षकों ने सिर मुंडवाया है। (प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस की तरह ले जाती पुलिस।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।