{"_id":"600bb65d8ebc3e33ad732422","slug":"swadeshi-products-are-adorned-at-hunar-haat-organized-in-avadh-shilpagram-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी हुनर हॉट: चमक बिखेर रही बलिया की बिंदी, महक रही हाथरस की हींग, अवध शिल्पग्राम में सजे हैं देशभर के स्वदेशी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हुनर हॉट: चमक बिखेर रही बलिया की बिंदी, महक रही हाथरस की हींग, अवध शिल्पग्राम में सजे हैं देशभर के स्वदेशी उत्पाद
Sat, 23 Jan 2021 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हुनर हाट का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हॉट में एक तरफ जहां बलिया की बिंदी चमक बिखेर रही है, वहीं हाथरस की हींग अपनी खुशबू से सबका ध्यान खींच रही है। हुनर हॉट में देशभर के शिल्पकार, दस्तकार व कारीगरों के स्वदेशी उत्पाद, जड़ी-बूटियों व मसाल के स्टॉल सजे हैं। इनमें कन्नौज का इत्र, फिरोजाबाद के कांच, लखनऊ की चिकनकारी व जरदोजी, भदोही के कालीन, बुलंदशहर के सिरामिक्स, कासगंज की जरदोजी, अमेठी के मूंज के उत्पाद, मऊ व मुरादाबाद के धातु के आइटम, अमरोहा के वाद्य यंत्र, सहारनपुर के काष्ठ के उत्पाद, वाराणसी के रेशम, अयोध्या के गुड़ के आइटम, अलीगढ़ के तालों के स्टॉल लगे हैं।
मुरादाबाद के ब्रास व कॉपर के आइटम
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कॉपर व ब्रास के आइटम भी खास
मुरादाबाद के कॉपर व ब्रास के आइटम लोगों को रास आ रहे हैं। कारीगर शाहजेब अली ने बताया कि कॉपर के बोतल ब्रास के कछुए व अन्य सजावटी आइटम, अल्मुनियम के सजावटी आइटम घरों में खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने पहली बार लखनऊ में स्टॉल लगाया है।

बुलंदशहर के मुगल पेंटिंग के बर्तन
- फोटो : अमर उजाला
लुभा रही है मुगल पेंटिंग वाले बर्तन
बुलंदशहर के खुर्जा के मुगल पेंटिंग वाले बर्तन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। सिरामिक्स के बर्तन पर मुगल व स्टूडियो पेंटिंग की गई है। कारीगर इकबाल अहमद खान ने बताया कि इनको घरों में इस्तेमाल करने पर इन पेंटिंग का रंग कभी फीका नहीं होता।

बरेली के ब्रास की रेलिंग की स्टॉल
- फोटो : अमर उजाला
खूबसूरती बढ़ाएगी ब्रास की रेलिंग
बरेली की रेलिंग भी खूब आकर्षित कर रही है। बरेली के वसीम सैफी ने बताया कि वे पहली बार लखनऊ आए हैं। खूबसूरत डिजाइन वाली ब्रास की रेलिंग लोग अपने घरों में गेट पर लगवाना पसंद करते हैं।
बरेली की रेलिंग भी खूब आकर्षित कर रही है। बरेली के वसीम सैफी ने बताया कि वे पहली बार लखनऊ आए हैं। खूबसूरत डिजाइन वाली ब्रास की रेलिंग लोग अपने घरों में गेट पर लगवाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
हुनर हाट में रामपुर की फोल्डबल चटाई की स्टॉल
- फोटो : अमर उजाला
आरामदायक कोराई घास की चटाई
रामपुर की कोराई घास की आरामदायक चटाई का हर कोई कायल हो रहा है। कारीगर नौशाद अहमद ने बताया कि इस फोल्डेबल चटाई में 15 एमएम का फोम लगाया गया है। इस पर सोने से कमर दर्द नहीं करता। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसकी कीमत 1200 रुपये से शुरू होती है।