फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नखलऊवा पंचः दूसरों के लिए रद्द कर दिया भाई का ट्रांसफर, ऐसे थे रफी अहमद किदवई

Fri, 07 Dec 2018 04:18 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Dec 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
story related to rafi ahmed kidwai
रफी अहमद किदवई - फोटो : डेमो
रफी अहमद किदवई का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनकी सरलता के विरोधी भी कायल रहते थे। उनके दरवाजे हर जरूरतमंद के लिए 24 घंटे खुले रहते। हालांकि उनके इस स्वभाव का लोग गाहे बगाहे बेजा फायदा भी उठा लेते थे। कोई टोकता तो कहते मुद्दा यह नहीं कि उसने झूठ बोलकर मदद ली है। 
story related to rafi ahmed kidwai
रफी अहमद किदवई - फोटो : डेमो
मुद्दा यह है कि उसे जरूरत थी तभी तो मदद मांगने आया। एक बार जब उन्हें यह पता चला कि कांग्रेस के एक नेता पैसों की किल्लत के कारण बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं तो वह उनके घर पहुंच गए और मदद की। यह नेता रफी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी थे और कभी रफी को कांग्रेस से निकलवाने की मुहिम चला चुके थे 
story related to rafi ahmed kidwai
रफी अहमद किदवई - फोटो : डेमो
डाॅ एम. हाफिज किदवई ने संस्मरण में लिखा है रफी अहमद किदवई प्रदेश के गृहमंत्री थे। मुस्तफा कामिल किदवई रिश्ते में उनके भाई लगते थे। मुस्तफा उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में थे। वह लखनऊ आना चाह रहे थे। अधिकारी रफी साहब से उनका रिश्ता जानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to rafi ahmed kidwai
रफी अहमद किदवई - फोटो : डेमो
लिहाजा उन्होंने मुस्तफा का तबादला लखनऊ कर दिया। जिस जगह मुस्तफा का तबादला हुआ, वहां पर जो अधिकारी नियुक्त थे वह परेशान हो गए। उन्होंने  रफी साहब से मिलने का वक्त मांगा। मिले तो कहा, मेरी पत्नी लखनऊ के अमुक कॉलेज में पढ़ रही है। तबादला होने से पढ़ाई में बाधा पढ़ेगी। 
विज्ञापन
story related to rafi ahmed kidwai
रफी अहमद किदवई - फोटो : डेमो
रफी साहब ने पूरी बात सुनी और उसी दिन मुस्तफा कामिल किदवई का लखनऊ हुआ तबादला रद्द हो गया। घर वालों ने कहा तो बोले, 'अपने लोगों की सुविधा के लिए दूसरों के लिए समस्या खड़ी करना कहां का न्याय है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed