फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्रकारों के किस सवाल का जवाब देना और किसे हवा में उड़ा देना है, इस कला में माहिर थे अटलजी

Wed, 25 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
story related to former prime minister atal bihari vajpayee
प्रतीकात्मक तस्वीर

अटल विहारी वाजपेयी की हाजिर जवाबी का तो जवाब ही नहीं था। किस सवाल का उत्तर देना है और पत्रकारों के किस सवाल को हवा में उड़ा देना है, इस शैली के वह मास्टर थे। प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे केशरी नाथ त्रिपाठी। कानून-व्यवस्था को लेकर केशरी नाथ ने मुलायम सिंह यादव सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर दी।


 
story related to former prime minister atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)

केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बन चुकी थी। अटल जी सिद्धांतत: निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के पक्षधर नहीं थे। उनका मत था कि बहुमत और अल्पमत का फैसला सदन में ही होना चाहिए।

story related to former prime minister atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)

संयोग से वह लखनऊ आए हुए थे। भाजपा मुख्यालय पर उनकी पत्रकार वार्ता हुई। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने अपने संस्मरण में लिखा है, 'पत्रकारों ने सवाल किया। अटल जी ने बात घुमा दी। बोले,  'सीताराम केसरी कांग्रेस में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to former prime minister atal bihari vajpayee
अब मुझे उनकी बात पर जवाब देना होगा। पत्रकार हंस पड़े और फिर सवाल किया, 'सीताराम केसरी नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी। वाजपेयी जी ने एक कान पर हाथ रखकर कहा, 'समझ में नहीं आया। बकौल दीक्षित, 'मैने अटल जी के कान में कहा, 'ये लोग अपने केशरी नाथ जी का उल्लेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
story related to former prime minister atal bihari vajpayee

पर, शायद अटल जी तय करके आए थे कि उन्हें इस सवाल पर कुछ नहीं बोलना है ताकि केशरी की बात भी न कटे और उनका अपना सिद्धांत भी न टूटे। ठहाका लगाते हुए बोले, 'अब जो बात केशरी ही कह दें, उस पर मैं क्यों बोलूं? पत्रकार भी हंसकर रह गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed