{"_id":"5b839a6942c7924650409775","slug":"story-related-to-dr-rajendra-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कृष्ण- सुदामा' मिलन की साक्षी बनी ये ट्रेन, दो घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कृष्ण- सुदामा' मिलन की साक्षी बनी ये ट्रेन, दो घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रही
Mon, 27 Aug 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रसंग डॉ राजेंद्र प्रसाद से जुड़ा है। डॉ राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस के तीन-चार बार अध्यक्ष भी रह लिए। वे कांग्रेस के ही किसी कार्य से रेलगाड़ी से पटना से दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ व इलाहाबाद के कुछ पत्रकार भी उनके साथ थे। रेलगाड़ी एक स्टेशन पर अचानक रुक गई। ऐसा रुकी कि दो घंटे तक वहां से हिलने का नाम ही नहीं लिया।
2 of 5
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : डेमो
वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण ने इस किस्से का उल्लेख कुछ यूं किया है, 'हुआ यह कि स्टेशन पर जब द्रेन रुकी तो डॉ राजेंद्र प्रसाद की नजर अचानक वहां प्लेटफॉर्म पर घूम-घूमकर पानी पिला रहे एक अधनंगे, क्षीणकाया वाले व्यक्ति पर पड़ गई। डॉ राजेंद्र प्साद अचानक चिल्लाए 'अरे! रमदेउवा, तू इहां कहां?' यह कहते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद नंगे पैर और नंगे सिर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। कुछ ही देर में रमदेउवा नाम के शख्स का पसीने में तरबतर शरीर डॉ साहब की बांहों में था।'
3 of 5
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : डेमो
रामकृष्ण ने लिखा है, ' हम लोग अचंभित थे । यह देखकर डॉ राजेंद्र प्रसाद बोले, 'ये हमारे बाल मित्र है। बचपन में हम लोगों ने गिल्ली-डंडा और कबड्डी साथ-साथ खेला है।' रमदेउवा के आंखों से झर-झर आंसू बह रहे थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद का भी यही हाल। इसी बीच राजेंद्र प्रसाद ने घर का पता पूछा और जब पता चला कि वह स्टेशन की रेलिंग के बगल में झोपड़ी बनाकर रहता है तो वहां के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : डेमो
काफी देर वहां बैठे गांव की बातें करते रहे। रमदेउवा के हाथ का का मट्ठा पिया। देश का नेता रमदेउवाके लिए रजिन्नर बन गया था।
विज्ञापन
5 of 5
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : डेमो
मिलन कुछ उस तरह था जैसे कृष्ण-सुदामा का। इस मिलन में दो घंटा रेलगाड़ी खड़ी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।