फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिस्मिल की बहन की मदद को वेश बदल पूर्व प्रधानमंत्री लखनऊ पहुंचे, पढें ये वाक्या

Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
story of former prime minister jawahar lal nehru
जवाहर लाल नेहरू
काकोरी कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत राम प्रसाद बिस्मिल से काफी चिढ़ी हुई थी। उनके परिवार व रिश्तेदारों में कोई भी ऐसा नहीं बचा था जिस पर अंग्रेजी हुकूमत ने कहर न ढाया हो। जवाहर लाल नेहरू सहित तमाम बड़े नेता अपने घर में नजरबंद।
story of former prime minister jawahar lal nehru
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो
बिस्मिल के परिवार की आर्थिक स्थिति तो पहले से खराब थी। रही-सही कसर अंग्रेजों के अत्याचार ने पूरी कर दी। उनकी बहन शास्त्री देवी से अंग्रेजी हुकूमत बेइंतहा नाराज थी। हो भी तो क्यों न जब वह खुद क्रांतिकारी थीं। जब कभी घर पर छापा पड़ता तो वह हथियार पैरों पर बांधकर ऊपर से लहंगा पहनकर छिपा लेती। अंग्रेजों की पुलिस झक मारकर खाली हाथ लौट जाती। बिस्मिल पर लिखी पुस्तक में शास्त्री देवी के एक संस्मरण से पता चलता है, ‘घर पर एक-एक पैसे का संकट।
story of former prime minister jawahar lal nehru
जवाहर लाल नेहरू - फोटो : डेमो
मजबूरी में परिवार को लखनऊ आना पड़ा। जैसे-तैसे दिन गुजर रहे थे। एक दिन अचानक घर पर एक आदमी आया। मैला-कुचैला कुर्ता और पाजामा। सिर पर अंगोछा। देखने में बेहद गरीब। आते ही पैर छुए। मैं जब तक कुछ समझ पाऊं उसने जेब में हाथ डाला और पांच सौ रुपये निकालकर मेरी तरफ बढ़ाते हुए कहा, ‘बहन यह कुछ रुपये हैं रख लो। काम आएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
story of former prime minister jawahar lal nehru
जवाहर लाल नेहरू - फोटो : डेमो
मैं अचकचा गई। अंजान आदमी और वह भी देखने में बेहद गरीब। मैं कैसे रुपये ले लेती। कहा, ‘नहीं मैं किसी की मदद ले सकती।’ उसने हाथ जोड़े और कहा, ‘मैं जवाहर लाल हूं। पुलिस से बचने के लिए वेश बदलकर आना पड़ा क्योंकि घर में कैद हूं। 
विज्ञापन
story of former prime minister jawahar lal nehru
राम प्रसाद बिस्मिल
बिस्मिल तो नहीं है। पर, उनकी जगह हिंदुस्तान का हर नौजवान आपका भाई है। आप संकट में जीवन गुजारें तो बिस्मिल की आत्मा को भी कष्ट होगा।’ एक तरह से जबरन रुपये देकर वह लौट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed