फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains will be run for passengers of waiting

वेटिंग के यात्रियों को राहत देने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें समय व तारीख

Wed, 03 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
special trains will be run for passengers of waiting
- फोटो : डेमो
वेटिंग के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। लखनऊ से नांगलडैम व आनंदविहार एवं हजरत निजामुद्दीन के लिए एसी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वाया लखनऊ भी स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


नांगलडैम से ट्रेन 04502 एसी स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक रात पौने 12 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 1:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04501 लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार को 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक रात 9:30 बजे चलकर दोपहर एक बजे नांगलडैम पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ व रूपनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसी क्रम में हजरत निजामुद्दीन से एसी स्पेशल ट्रेन 04420 प्रत्येक सोमवार को 15 अक्तूबर से 12 नवंबर तक रात 8:50 बजे चलकर सुबह 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वापसी में लखनऊ से ट्रेन 04419 स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शाम 6:50 बजे चलकर सुबह 5:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर रुकेगी।

कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन

special trains will be run for passengers of waiting
वहीं आनंदविहार से ट्रेन संख्या 04422 एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक रात 9:05 बजे रवाना होगी, जो सुबह 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से गाड़ी संख्या 04421 एसी स्पेशल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक शाम 6:50 बजे चलकर सुबह 4:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वाराणसी से कटरा के लिए वाया लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन चलेगी। 04611 वाराणसी कटरा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से अगली दोपहर सवा एक बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा से ट्रेन 04612 स्पेशल बनकर प्रत्येक मंगलवार को 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक रात 11:30 बजे रवाना होगी, जो अगली रात नौ बजे लखनऊ पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed