फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतापुर हत्याकांड: पहले पुलिस को घुमाता रहा... सख्ती पर टूट गया 'टीचर' अजीत, पड़ोसियों के बयान बने अहम कड़ी

Mon, 13 May 2024 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Ajit Singh confession in police interrogation neighbors statements become important link
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के पाल्हापुर हत्याकांड में अनुराग के भाई अजीत से क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने कई बार अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो अजीत ने पुलिस को गोलमोल जवाब दिए। आखिर में वह टूट गया। दरअसल, जब से घटना हुई है तब से अजीत सवालों के घेरे में है। उसका कमरे में बंद होना, फिर घर में मौजूद छह लोगों की मौत के बाद बाहर आ जाना किसी फिल्म की पटकथा जैसा लगता है।
Trending Videos
Sitapur Murder Case Ajit Singh confession in police interrogation neighbors statements become important link
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच ने अजीत से पूछा कि घटना के समय तुम जाग रहे थे या फिर सो रहे थे। अजीत ने बताया कि वह सो रहा था। इसके बाद टीम ने पूछा कि क्या तुमने गोली चलने की आवाज सुनी तो उसने कहा कि मां ने गोली चलने की आवाज सुनी तो उससे कहा कि अनुराग सबको मार रहा है, यह बताकर बाहर से कुंडी बंद कर दी। 
Sitapur Murder Case Ajit Singh confession in police interrogation neighbors statements become important link
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अजीत ने भी अंदर से कुंडी बंद कर दी। घटना के बाद गांव वाले जब मौके पर पहुंचे तो अजीत घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सवाल किया कि जब कुंडी बाहर से बंद थी तो तुम बाहर कैसे आए। इस पर वह बंगले झांकने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Ajit Singh confession in police interrogation neighbors statements become important link
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी ने कहा-चाभी मांगी तो नहीं दी
पड़ोसी ने बताया कि जब वह पहुंचा तो बच्चे जमीन पर पड़े थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी की चाभी मांगी तो चाभी नहीं दी। पुलिस ने इस बिंदु पर भी पूछताछ की। इस पर वह चुप रहा। जब पुलिस टीम ने उससे प्रापर्टी संबंधी सवाल किए तो वह पुलिस को घुमाता रहा।
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Ajit Singh confession in police interrogation neighbors statements become important link
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों के बयान बने अहम कड़ी
पुलिस ने रविवार को गांव पहुंचते ही ग्रामीण और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी। इसमें सामने आया कि अजीत घटना के समय घर के बाहर था। लेकिन उसने शनिवार को पुलिस को बताया था कि मां ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। इसी के बाद पुलिस ने उसपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed