{"_id":"5e3e57898ebc3ee58a503d90","slug":"sitapur-gas-leak-case-atik-and-shayra-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर जहरीली गैस से हादसा: अतीक और शायरा साथ जिए, साथ मरे और एक साथ ही कफन-दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर जहरीली गैस से हादसा: अतीक और शायरा साथ जिए, साथ मरे और एक साथ ही कफन-दफन
Sat, 08 Feb 2020 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
गैस लीकेज कांड
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो अतीक और शायरा दोनों की ही ये दूसरी शादी थी, लेकिन अब दोनों हमकदम हो जिंदगी के ढर्रे पर एक साथ चल रहे थे। दोनों के साथ मौत की नींद सोने वाले दो बच्चे अतीक के तो नहीं थे लेकिन शायरा के पहले पति के इन बच्चों को वह अपने बच्चों की तरह ही पिता का लाड़-प्यार दे रहा था। अतीक और शायरा अपने चार बच्चों सहित एक साथ जिए, एक साथ मरे और एक साथ ही उनका कफन-दफन किया गया।
Trending Videos
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अतीक मूलत: कानपुर के रेल बाजार इलाके के सुजातगंज नईबस्ती का निवासी था, लेकिन जब से उसकी शादी शायरा से हुई, तब से वह शायरा के मायके चंदन महमूदपुर गांव में रहता था। यहां के बाद अब वह फैक्टरी में रहने लगा था। बुधवार को जलालपुर के पास स्थित दरी फैक्टरी में मौत के बाद अतीक, उसकी पत्नी शायरा, पुत्री आयशा (12), आठ वर्षीय बेटे आफरोज व डेढ़ वर्षीय बेटे फैसल के शवों को देर रात चंदन महमूदपुर ले जाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में एक साथ पांच लाशें पहुंचने से कोहराम मच गया। पूरा का पूरा परिवार खत्म होने से हर कोई स्तब्ध था। शुक्रवार की सुबह होते ही लोगों ने शवों के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कीं। जुमे की नमाज के बाद एक साथ पांच जनाजे सजा कर नहर किनारे स्थित कब्रिस्तान ले जाए गए। वहां जनाजे की नमाज के बाद एक के बाद एक पांचों शवों का कतारबद्व अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक परिवार की झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पहले अतीक, फिर शायरा और उसके बाद उसकी बेटी और क्रमवार दोनों बेटों की लाशों को सुपुर्देखाक कर दिया गया। वहां हर आंख नम थी। मृतकों के परिवारीजन शोक में डूबे थे। बताते हैं कि शायरा अतीक की दूसरी बीवी थी, इसी तरह अतीक भी शायरा का दूसरा पति था। इनके साथ मौत की नींद सोई बारह साल की आयशा व आफरोज की मां तो शायरा ही थी, लेकिन पिता रमजान था।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जनाजे में पहुंचे ये जनप्रतिनिधि
चंदन महमूदपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की मौत के अंतिम संस्कार में कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र यादव, पूर्वमंत्री, सपा महमूदाबाद विधायक नरेंद्र वर्मा, एमएमसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, अफजाल कौसर, ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा, फिरोज कौसर, प्रधान शमशुददीन आदि मौके पर पहुंचे थे।
चंदन महमूदपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की मौत के अंतिम संस्कार में कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र यादव, पूर्वमंत्री, सपा महमूदाबाद विधायक नरेंद्र वर्मा, एमएमसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, अफजाल कौसर, ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा, फिरोज कौसर, प्रधान शमशुददीन आदि मौके पर पहुंचे थे।