{"_id":"5b3332924f1c1bb06e8b9fce","slug":"shopkeeper-gave-fake-injection-to-doctor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को ही थमा दिया नकली इंजेक्शन, विरोध पर अभद्रता व गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को ही थमा दिया नकली इंजेक्शन, विरोध पर अभद्रता व गाली-गलौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करते डॉक्टर( नीली शर्ट)
- फोटो : amar ujala
लोहिया अस्पताल में ससुर का इलाज करा रहे दिल्ली के डॉक्टर सलाउद्दीन खान ने मंगलवार रात पेशेंट मित्र मेडिकल स्टोर के संचालक पर नकली दवाएं बेचने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।
Trending Videos
मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक ( ब्राउन टी शर्ट)
- फोटो : amar ujala
डॉ. सलाउद्दीन खान का कहना है कि मेडिकल स्टोर से उन्होंने सेफोपेराजॉन सॉल्बेक्टम इंजेक्शन मंगाया था। उसने नकली इंजेक्शन दे दिया। विरोध करने पर दवा का पर्चा फाड़कर फेंक दिया और गाली-गलौज व अभद्रता की। उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें विभूतिखंड थाना जाने को कहा। डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस से शिकायत करते डॉक्टर( नीली शर्ट)
- फोटो : amar ujala
डॉ. सलाउद्दीन खान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चेस्ट स्पेशलिस्ट हैं। चिनहट में उनकी ससुराल है। उन्होंने बताया कि ससुर मो. यासीन खान को कैंसर है। बीते दिनों उन्हें निमोनिया भी हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुर के उपचार के सिलसिले में वह भी लखनऊ आए हैं। मंगलवार रात उन्होंने ससुर के लिए सेफोपेराजॉन साल्बेक्टम इंजेक्शन लेने के लिए किसी को अस्पताल के सामने स्थित पेशेंट मित्र अस्पताल भेजा था। वहां से दवा आने पर डॉक्टर ने जांच की तो इंजेक्शन नकली लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक
- फोटो : amar ujala
वह इंजेक्शन लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे और विरोध जताया तो संचालक गाली-गलौज करने लगा। डॉक्टर का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उनसे अभद्रता व धक्का-मुक्की की। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से खुद को डॉक्टर बताते हुए शिकायत करने की चेतावनी दी तो उसने दवा का पर्चा छीनकर फाड़ दिया। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करते डॉक्टर( नीली शर्ट)
- फोटो : amar ujala
डॉ. सलाउद्दीन का कहना है कि अन्य दवा दुकानदारों ने भी पेशेंट मित्र मेडिकल स्टोर के संचालक पर नकली दवाएं बेचने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ शिकायत की गई है। विभूतिखंड थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय ने बताया कि डॉक्टर की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी।