फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल सिंह बोले, सपा के पूर्व विधायक सहित यादव महासभा हमारे साथ, प्रदेश का दौरा शुरू किया

Sun, 16 Sep 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav's plan for 2019 election.
- फोटो : amar ujala

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि पूर्व विधायक हमारे साथ हैं और यादव महासभा भी हमारे पक्ष में है। शिवपाल ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा व कांग्रेस से भी बात कर सकते हैं। राजनीति में किसी से दुश्मनी नहीं होती। हमें गठबंधन में लेंगे तो ठीक, नहीं लेंगे तो उनके बीच सीट बंटवारे के बाद हमें प्रत्याशी उतारने में सहूलियत होगी।



ये भी पढ़ें- मुलायम को मैनपुरी से सेकुलर मोर्चा का प्रत्याशी बनाने की तैयारी में शिवपाल, अध्यक्ष पद का दिया ऑफर

शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस समय हमारा ध्यान संगठन बनाने पर है। हमें बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करना है। इसी बीच प्रदेश का दौरा करेंगे। रविवार को फैजाबाद जा रहा हूं। समान विचारधारा वाले दलों, खासतौर से गांधी, लोहिया व चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें एकत्र करके 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

shivpal singh yadav's plan for 2019 election.

अब पीछे नहीं हटेगा कदम
शिवपाल ने कहा, मैंने लंबा इंतजार करने के बाद बहुत सोच-समझकर मोर्चा बनाया है। नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। मुझे न तो सपा की किसी बैठक में, न ही विधानमंडल दल की बैठक में बुलाया जाता था। राज्यसभा चुनाव के दौरान बुलाया गया तो मैं दोनों दावतों में शामिल हुआ। जया बच्चन को वोट दिया। राष्ट्रपति के चुनाव में न तो सपा और न ही कांग्रेस ने मुझसे बात की। रामनाथ कोविंद ने दो बार वोट मांगा, मुख्यमंत्री का भी फोन आया। मैंने डंके की चोट पर कोविंद को वोट दिया। अब जो कदम बढ़ाया है, वह पीछे नहीं हटेगा।

shivpal singh yadav's plan for 2019 election.

भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए, इसका लाभ मिलेगा
शिवपाल ने भाजपा से गठबंधन की संभावना से इनकार किया। कहा, भाजपा समान विचारधारा वाली पार्टी नहीं है। उसने वादे पूरे नहीं किए। अच्छे दिन नहीं आए। नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार तबाह हो गया, उद्योग-धंधे बंद हो गए। बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। भाजपा का जनाधार गिरने का हमें लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav's plan for 2019 election.
- फोटो : amar ujala

विधायक पद से इस्तीफे का प्रश्न नहीं
शिवपाल ने विधायक पद से इस्तीफे की अटकलों का खारिज किया। कहा, सपा का विधायक हूं। सेकुलर मोर्चा बनाया है लेकिन अभी सपा नहीं छोड़ी। जब पार्टी बनेगी, चुनाव लड़ना होगा तो देखा जाएगा। अतीक अहमद के सेकुलर मोर्चा में शामिल होने की संभावना पर कहा कि अभी बातचीत नहीं हुई। समय आने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
shivpal singh yadav's plan for 2019 election.
- फोटो : amar ujala

शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मोर्चे के अध्यक्ष पद का ऑफर करेंगे। उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार किया तो वह सेकुलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। वह मैनपुरी से मोर्चे के पहले प्रत्याशी होंगे। यदि वह मोर्चे से चुनाव नहीं लड़े तो भी उनका समर्थन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed