{"_id":"5b90b057867a557ec86b94d9","slug":"shivpal-singh-yadav-removed-the-flag-of-samajwadi-party-from-his-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव ने अब अपनी कार से सपा का झंडा भी उतारा, इसके मायने कहीं ये तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव ने अब अपनी कार से सपा का झंडा भी उतारा, इसके मायने कहीं ये तो नहीं
Tue, 11 Sep 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shivpal and akhilesh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवपाल सिंह यादव बुधवार दोपहर बाद जब विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास से सैफई (इटावा) रवाना हुए तो उनकी कार पर सपा का झंडा नहीं था। माना जा रहा है कि जल्द ही सेकुलर मोर्चे का अपना झंडा तय हो जाएगा, जो उनकी और उनके समर्थकों की कार पर लगेगा।
2 of 6
शिवपाल सिंह यादव का नया डेजिगनेशन
शिवपाल इससे पहले ट्विटर हैंडल पर अपना परिचय बदलने के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव को अनफॉलो कर चुके हैं। इन सारे कदमों से शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चे को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।
3 of 6
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
हालांकि मुलायम सिंह यादव और अन्य लोग परिवार व पार्टी में एका की कोशिशें कर रहे हैं। जल्द ही पारिवारिक बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इसमें अखिलेश यादव को भी बुलाया जा सकता है। सुलह का रास्ता तलाशने को आजम खां और संजय सेठ भी उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिवपाल
- फोटो : SELF
शिवपाल ने 29 अगस्त को सेकुलर मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद वह बागपत, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और इटावा का दौरा कर चुके हैं। सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान भी किया है। अपने समर्थकों से अक्तूबर में सेकुलर मोर्चा का बड़ा सम्मेलन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
शिवपाल जैसे-जैसे सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं, उन्हें मनाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। शिवपाल जन्माष्टमी पर इटावा गए थे लेकिन मुलायम के बुलावे पर लखनऊ आ गए। मुलायम से मिलकर वह बुधवार दोपहर बाद फिर सैफई चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।