{"_id":"5b2516024f1c1b694d8b6c2a","slug":"shia-waqf-board-protest-against-killing-of-journalist-shujat-bukhari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर शिया वक्फ बोर्ड ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, नहीं मनाया त्यौहार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर शिया वक्फ बोर्ड ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, नहीं मनाया त्यौहार, तस्वीरें
Sun, 17 Jun 2018 07:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Jun 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिया वक्फ बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में जेके लाइट इंफेंट्री के सैनिक औरंगजेब और पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के विरोध में लखनऊ में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पाकिस्तान के झंडे को जला दिया। ईद के दिन अपने कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए अधिकतर स्टाफ ने अपना अवकाश रद कर दिया।
2 of 4
बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत पर अपना गुस्सा जताने के लिए ऐसा किया गया है। इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी के चीफ कमर बाजवा की तस्वीरें भी जलाई गईं। दोपहर एक बजे सभी कर्मचारी कार्यालय पर जमा हुए, जहां पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए नारेबाजी की गई।
3 of 4
शिया वक्फ बोर्ड
- फोटो : amar ujala
रिजवी ने कहा कि स्टाफ ने ईद के दिन ऐसा करके पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारा है और भारतीय मुसलमानों की ओर से संकेत दिया है कि हमारे देश की ओर आंख उठाने का खामियाजा उसे भुगतना होगा। भारत चाहे तो पाकिस्तान से इसका बदला 50 सर लाकर ले सकता है और यही मांग सभी सदस्य भारत सरकार से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिया वक्फ बोर्ड
- फोटो : amar ujala
नहीं मनाई ईद
रिजवी के अनुसार कश्मीर में हुई इन घटनाओं और बीते कुछ समय से पाकिस्तानियों द्वारा कश्मीर में की जा रही भारतीय सैनिकों की हत्या से सभी भारतीय गुस्सा हैं। इन ताजा घटनाओं के बाद बोर्ड के स्टाफ ने ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया और शुक्रवार को झंडा जलाने का कार्यक्रम सभी को बताया। बोर्ड का 75 प्रतिशत स्टाफ झंडा दहन के समय मौजूद रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।