{"_id":"5dc2e03e8ebc3e5b6c69cd35","slug":"sher-khan-cheers-afghanistan-team-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काबुल के शेर खान ने बढ़ाया अफगान टीम का उत्साह, अपनी कद-काठी को लेकर आए थे चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबुल के शेर खान ने बढ़ाया अफगान टीम का उत्साह, अपनी कद-काठी को लेकर आए थे चर्चा में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इकाना स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए अफगानिस्तान व वेस्ट इंडीज के मुकाबले में काबुल के शेर खान अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे तो लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। वजह उनका आठ फुट दो इंच का कद। इन सब से बेपरवाह शेर खान मैच के दौरान अफगानिस्तान टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे और हर चौके-छक्के को एंजॉय किया। उन्हें उम्मीद थी कि अफगान टीम वेस्टइंडीज को हरा देगी पर ऐसा न हो सका।
2 of 5
शेर खान।
- फोटो : amar ujala
अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 45.2 ओवरों में 194 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद 195 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले शेर खान मंगलवार को जब लखनऊ पहुंचे को उन्हें काफी मुश्किल हो गई। उनके कद को देखते हुए किसी होटल ने उन्हें कमरा नहीं दिया। जिस पर शेर खान नाका थाने पुलिस की मदद मांगने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेर खान
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी कैसरबाग संजीव सिन्हा को हुई तो उन्होंने राजधानी होटल में कमरे का इंतजाम कराया। मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से नाका इलाके पहुंचे शेर खान को कोई होटल मालिक कमरा देने को तैयार नहीं था। परेशान होकर दोपहर तीन बजे वह नाका थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनकी लंबाई देखकर हैरान हो गए। क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर नाका को शेर खान के लिए कमरे का इंतजाम करने को कहा। इसके कुछ देर बाद व्यवस्था हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अफगानिस्तान व वेस्ट इंडीज टीम के बीच तीन वनडे व तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। शेर खान सीरीज खत्म होने के बाद एक दिसंबर को अफगानिस्तान लौट जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।