फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता संजय दत्त ने शुरू की राजनीतिक पार्टी, लखनऊ में खुला कार्यालय

Thu, 07 Jun 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt starer movie prasthanam shooting started in lucknow
संजय दत्त

गोमतीनगर इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में बुधवार से शुरू हुई बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम् (तेलगू रीमेक) की शूटिंग के पहले दिन करीब 13 रीटेक के बाद 14वें रीटेक में भीड़ का शॉट ओके हुआ, तब फाइनल शॉट के लिए संजय दत्त पहुंचे।

sanjay dutt starer movie prasthanam shooting started in lucknow
संजय दत्त

करीब पौने चार बजे पहुंचते ही उन्होंने सीतापुर किसान संघ के बैनर तले किसानों की जमीन नेता और कारोबारी बउवा खत्री द्वारा हथियाये जाने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे एक युवा (नगर के कलाकार यश चौरसिया) को नारियल पानी पिलवाया और उसका अनशन तुड़वाया। उसके बाद फिल्मी मीडिया के सवालों से भी संजय दत्त रू-ब-रू हुए।

sanjay dutt starer movie prasthanam shooting started in lucknow
संजय दत्त

फिल्म में देश की एक बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल पार्टी के नेता ठाकुर बलदेव प्रताप सिंह का किरदार निभा रहे संजय दत्त की राजधानी बेस्ड पार्टी का दफ्तर भी प्रतिष्ठान में ही खुला। प्रतिष्ठान के एक कोने में उनके दफ्तर के साथ ही संजय की दो आदमकद तस्वीरें भी वहां लगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt starer movie prasthanam shooting started in lucknow
संजय दत्त

दिन भर वहां जूनियर कलाकार सेल्फी लेते रहे। पहले दिन गेट नंबर एक के पास बने मंच पर किसानों के धरना प्रदर्शन का सीन फिल्माया गया। इससे पहले सुबह संजू के दफ्तर आने का सीन फिल्माया गया।

विज्ञापन
sanjay dutt starer movie prasthanam shooting started in lucknow
संजय दत्त

किसानों का सीन फिल्माने के लिए भीड़ में लोकल कलाकारों के साथ आसपास के कस्बों से 100 से अधिक किसानों को जुटाया गया। अगला शूट बृहस्पतिवार को गोमतीनगर के एक अस्पताल में फिल्माया जा सकता है। पहले दिने संजू के शूट में नगर के करीब 10 कलाकारों ने फ्रेम शेयर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed