अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने सेनेटरी नैपकिन मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही इस्तेमाल हो चुके नैपकिन के लिए डिस्पोजल मशीन भी लगाई गई।
2 of 5
सेनेटरी नेपकिन मशीन
- फोटो : amar ujala
डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमताओं के बल पर लंबे समय तक संघर्ष किया है, जिसके सुखद परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।
3 of 5
सेनेटरी नेपकिन मशीन
- फोटो : amar ujala
सामाजिक बेड़ियां तोड़ने के लिए उन्हें खुद मोर्चा लेना होगा। लखनऊ जंक्शन के कॉनकोर्स एरिया में पे एंड यूज शौचालय के पास महिला कल्याण संगठन की ओर से दी गई सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर नैपकिन मिलेगा।
4 of 5
सेनेटरी नेपकिन मशीन
- फोटो : amar ujala
वहीं इस्तेमाल की हुई नैपकिन को डिस्पोजल मशीन में डाला जाएगा, जिसका रखरखाव विनायक ग्रामोद्योग संस्थान करेगी।
5 of 5
सेनेटरी नेपकिन मशीन
- फोटो : amar ujala
इससे पूर्व डीआरएम ने ऐशबाग कोचिंग डिपो में महिला रेल कर्मचारियों के लिए चार बेड के महिला छात्रावास का उद्घाटन किया और अंत में हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।