नशे में धुत युवक ने लोगों पर चढ़ाई सफारी, 1 की मौत
दिवाली के मौके पर राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। देर रात एक सफारी कार ने यहां आतंक मचा दिया।
नशे में धुत युवक ने लोगों पर चढ़ाई सफारी, 1 की मौत
चौक थाना क्षेत्र में खुनखुनजी रोड़ पर तेज रफ्तार सफारी चला रहे नशेड़ी रईसजादे शहंशाह ने कई लोगों को रौंद डाला। कई लोग घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति कि मौके पर ही मौत हो गई।
नशे में धुत युवक ने लोगों पर चढ़ाई सफारी, 1 की मौत
इस तेज रफ्तार सफारी से शहंशाह ने ना केवल राह चलते लोगों को कुचल डाला बल्कि दिवाली के लिए सड़क पर सजी लक्ष्मी-गणेश की दर्जनों दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया।
नशे में धुत युवक ने लोगों पर चढ़ाई सफारी, 1 की मौत
मंगलवार को देर रात दो बजे आरोपी शहंशाह नशे में बरोरा हुसैनबाड़ी ठाकुरगंज जा रहा था। शहंशाह तेज रफ्तार में लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। इसने रास्ते में करीब पांच लोगों को घायल किया। वहीं पैदल चल रहे रामजी त्रिवेदी(28) पर गाड़ी चढ़ा दी। रामजी त्रिवेदी की मौके पर ही मौत हो गई।
नशे में धुत युवक ने लोगों पर चढ़ाई सफारी, 1 की मौत
राम जी त्रिवेदी चौक स्थित खत्री मार्केट में एक सर्राफा की दुकान में काम किया करता था। ये मूलतः सीतापुर का निवासी था। राम जी के दो छोटे बच्चे हैं।शहंशाह की गाड़ी से फल की दुकान लगाने वाले अज्जू और मदन गंभीर रूप से घायल हुए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।