फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Thu, 11 Jun 2015 03:22 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Ruckus on cow slaughting in lucknow

लखनऊ में स्थित एक थाने से महज सौ मीटर दूर गोकशी किए जाने से को लेकर जमकर बवाल हुआ। कार सवार बदमाशों ने यहां मंगलवार देर रात वध प्रतिबंधित पशु को काट डाला। यह देख एक व्यक्ति ने शोर मचाने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम पहुंची लेकिन चक्कर काटकर लौट गई। सवेरा होते ही वहां भीड़ बढ़ने लगी। कार्रवाई को लेकर पुलिस की लेटलतीफी से आक्रोशित लोगों ने आला अफसरों को फोन किया और नारेबाजी करने लगे।


लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Ruckus on cow slaughting in lucknow

चार घंटे के बाद वहां पुलिस पहुंची। बदमाशों की कार व उसमें पड़े बड़े चाकू कब्जे में लिए और लौट गई। काटे गए पशु के अवशेष मौके पर ही पड़े रहे। लोगों ने जब द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू किया तब सरकारी अमला हरकत में आया। एसीएम व दो सीओ कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया।

लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Ruckus on cow slaughting in lucknow

हालात बेकाबू देख एडीएम व एएसपी को बुलाया गया। भाकियू (अवध) के नेता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर छह घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस के मुताबिक,पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन सेक्टर-18 के मेनगेट पर नहर किनारे कार सवार चार व्यक्तियों द्वारा मंगलवार रात करीब 2:30 बजे एक वध प्रतिबंधित पशु को काटा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Ruckus on cow slaughting in lucknow

कुछ दूर खड़ी बस में सो रहा चालक मुकेश आहट पर जागा। जानवर की चीख व अज्ञात व्यक्तियों की बातचीत सुनकर मुकेश ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर बस से उतरकर दौड़ा। कार मौके पर छोड़ चारों बदमाश भाग निकले। उनके द्वारा काटे पशु के पास खून फैला था। थोड़ी देर बाद मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम पहुंची। मुकेश ने पुलिसकर्मियों को कटा पड़ा पशु,खून व बदमाशों की कार दिखाई।

विज्ञापन

लखनऊ में गौहत्या के बाद उत्पात, हुआ लाठीचार्ज

Ruckus on cow slaughting in lucknow

पुलिस टीम जायजा लेकर लौट गई। मुकेश सवेरे तक पीजीआई थाने की टीम का इंतजार करता रहा। इस बीच टहलने व नित्यक्रिया के लिए निकले लोगों ने यह देखकर रोष जताया। थाने के पास गोकशी की खबर इलाके में फैल गई। भाकियू (अवध) के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एसओ का फोन रिसीव न होने पर उच्चाधिकारियों को कॉल की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed