ट्वीट की वजह से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। वजह जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के गंदे शौचालयों की चर्चा अथॉरिटी के दिल्ली मुख्यालय तक पहुंच गई। दिल्ली में गंदगी चर्चित हुई तो एयरपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय से कॉल और ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
आनन-फानन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के शौचालय साफ कराए गए। सभी शौचालयों में टॉयलेट पेपर के रोल रखे गए। यह सब एक ट्वीट के कारण हुआ।
ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग लोगों ने ट्वीट कर अमौसी एयरपोर्ट के टर्मिनल में बने टॉयलेट गंदे होने की बात कही थी।
बुधवार को एक डॉक्टर ने ट्वीट कर उसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय को टैग कर दिया। मुख्यालय के ट्विटर हैंडल ने जानकारी संबंधित अफसरों को दी। इसके बाद पुराने ट्वीट भी देखे गए। लखनऊ स्थित एयरपोर्ट अथारिटी को ई-मेल और कॉल के जरिये जानकारी दी गई।