फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस अड्डे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, नहीं मिली बस, हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 04 Feb 2019 03:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at alambagh bus station of lucknow for bus
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
कुंभ के लिए पर्याप्त बसों के परिवहन विभाग के दावे रविवार को हवा-हवाई साबित हुए। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखनऊ के आलमबाग बस अड्डा पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आठ घंटे के लंबे इंतजार और तीन बस अड्डे के चक्कर लगवा कर भी उन्हें बस नहीं मिली। इससे आक्रोशित श्रद्धालुओं  ने देर रात हंगामा शुरू कर दिया। बस चालकों व परिचालकों से कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इस दौरान पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। 
Ruckus at alambagh bus station of lucknow for bus
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
अफरातफरी में दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हो गए। कुछ देर में भीड़ कम हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बस स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक रात डेढ़ बजे तक नारेबाजी व प्रदर्शन जारी था। 
Ruckus at alambagh bus station of lucknow for bus
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
सोमवार को मौनी अमावस्या को सबसे बड़ा स्नान होने के कारण राजधानी से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए आलमबाग बस अड्डे और चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। यात्रियों के हिसाब से बसों की संख्या कम थी। देखते-देखते बसें भर जा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus at alambagh bus station of lucknow for bus
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
देर रात करीब 11 बजे हजारों श्रद्धालु स्टेशन पर मौजूद थे। लेकिन वहां बसों की संख्या काफी कम थी। बस में बैठने को लेकर श्रद्धालुओं और बस चालक-परिचालक में कहासुनी होने लगी। बसों का इंतजाम न देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Ruckus at alambagh bus station of lucknow for bus
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस लाठियां पटककर श्रद्धालुओं को तितर-बितर किया। इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हो गए। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आलमबाग संतोष अवस्थी के मुताबिक, बस अड्डे पर श्रद्धालुओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी।लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed