गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
कानपुर के निजी भार्गव हॉस्पिटल सिविल लाइंस में बुधवार दोपहर बाद 3.30 बजे पान दरीबा लाटूश रोड निवासी तनष्क सोनकर (12) की मौत के बाद बवाल हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया तो अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले।
गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरती लाल चंदानी, सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया और अन्य सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे तो भीड़ ने बंधक बना लिया। लोगों ने डॉ. आरएन पांडेय के साथ मारपीट की और आईएमए पदाधिकारियों से भी धक्का-मुक्की की। अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।
गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
विधायक सलिल विश्नोई के पहुंचने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों को मुक्त कराया और प्राइवेट एंबुलेंस से सुरक्षित स्थान पर भेजा। इधर, अस्पताल से डॉक्टरों के भाग जाने के बाद मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया।
गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
फल कारोबारी सुनील सोनकर का बेटा तनष्क शीलिंग हाउस स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। बुधवार को तनष्क के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर भार्गव हॉस्पिटल पहुंचे। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात विशाल नाम के एक युवक ने खुद को डॉक्टर बताया और इंजेक्शन लगाने की बात कहते हुए आठ हजार रुपये जमा करा लिए।
गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
वे लोग डॉक्टर को बुलाने को कहते रहे लेकिन कर्मचारी ने मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन मंगाकर खुद ही लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही तनष्क की हालत बिगड़ गई। मां मधु की शिकायत पर तनष्क को आईसीयू में ले जाने को कह दिया। आईसीयू में तनष्क को भर्ती करने के बाद परिजनों से 20 हजार रुपये जमा करने को कहा।