फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Accident: ट्रक पलटते ही राख से ढंक गई कार, चीखते रहे अंदर दबे लोग, भयावह नजारा देख कांपे पुलिसवाले

Wed, 20 Jul 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Jul 2022 10:56 AM IST
सार

ट्रक पलटते ही राख से ढंक गई कार, चीखते रहे अंदर दबे लोग, भयावह नजारा देख कांपे पुलिसवाले

विज्ञापन
road accident in rae bareli Truck carrying ashes overturns on car, five including two children killed, three injured
road accident in rae bareli - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू ट्रक साइड में चल रही कार पर पलट गया। भदोखर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में कार पर सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, दर्दनाक हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। पांच मृतकों में से तीन एक ही परिवार के हैं। ट्रक पर राख लदी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पर कोई नंबर नहीं था। जानकारी के अनुसार, कृपालु इंस्टीट्यूट के पास लखनऊ की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया है। इससे कार सवार सभी आठ लोग कार के अंदर ही दब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कार सवार लोग चीखते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग ट्रक को नहीं हटा सके। काफी देर बाद क्रेन की व्यवस्था हुई।
road accident in rae bareli Truck carrying ashes overturns on car, five including two children killed, three injured
road accident in rae bareli - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद क्रेन की मदद से कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाकर  घायलों को बाहर निकाला गया।आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। 
road accident in rae bareli Truck carrying ashes overturns on car, five including two children killed, three injured
road accident in rae bareli - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने रेयांश पुत्र रचित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल, सोनम अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल, रइसा पुत्री रचित अग्रवाल और रुचिका अग्रवाल पत्नी रचित अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रचित अग्रवाल का पुलिस लाइन स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident in rae bareli Truck carrying ashes overturns on car, five including two children killed, three injured
road accident in rae bareli - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल (45) और उनकी बहू सोनम अग्रवाल (35) अपने दो बच्चों आदित्य (11) और तनसी (9) जबकि रचित अग्रवाल अपनी पत्नी रुचिका अग्रवाल (35) अपने बच्चों रेयांश (6) रइसा (9)  के साथ जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर रायबरेली प्रयागराज हाईवे पर बाबा ढाबा में खाना खाने गए थे। सभी खाना खाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
road accident in rae bareli Truck carrying ashes overturns on car, five including two children killed, three injured
road accident in rae bareli - फोटो : अमर उजाला
बिखर गए दो परिवार, थम नहीं रहे घर वालों के आंसू
मंगलवार की रात ऐसी मनहूस घड़ी आई, जिससे दो परिवारों के सपने बिखर गए। राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे सही सलामत बच गए। वहीं रचित अग्रवाल घायल हैं जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। इस खबर को घटनास्थल से देखकर जिला अस्पताल तक जिसने भी सुना वह रो पड़ा। बताया जाता है कि परिवार में किसी बच्चे का जन्मदिन था उसी की खुशी के लिए दोनों परिवार बाबा होटल में खाना खाने गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed