फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल: कहीं 90 लाख तो नहीं हत्या की वजह...किसी को भी यह रकम देना नहीं चाहती थीं मोहिनी

Sun, 26 May 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 May 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Retired IAS wife murder in lucknow one flat was sold for 90 lakhs Is this amount reason for murder
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।
Retired IAS wife murder in lucknow one flat was sold for 90 lakhs Is this amount reason for murder
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। सुबह करीब सात बजे वह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे। 
Retired IAS wife murder in lucknow one flat was sold for 90 lakhs Is this amount reason for murder
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
सुबह 9:30 बजे घर लौटे तो देखा कि सारे दरवाजे खुले हैं। वह पहली मंजिल पर गए तो किचन के पास ड्रेसिंग रूम में मोहिनी मृत पड़ी दिखीं। कमरे की अलमारी खुली थी और जेवरात आदि गायब थे। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस कमिश्नर, एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired IAS wife murder in lucknow one flat was sold for 90 lakhs Is this amount reason for murder
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
सिर पर पीछे से किया वार, दुपट्टे से कसा गला
बदमाशों ने मोहिनी को बेरहमी से मारा। दुपट्टे से उनका गला कसा और सिर पर भारी चीज से वार किया। अंदेशा है कि पहले सिर पर वार किया। बचने की गुंजाइश न रहे, इसलिए फिर दुपट्टे से गला कस दिया। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Retired IAS wife murder in lucknow one flat was sold for 90 lakhs Is this amount reason for murder
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
जबरन एंट्री नहीं, करीबी भी शक के दायरे में
पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि कोई जबरन इंट्री नहीं है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है, जिसे मोहिनी जानती थीं। इसके अलावा जिस अलमारी से गहने गायब मिले, उसका लॉक चाबी से खोला गया। यह भी इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed