{"_id":"6ab5fa5adc87f10e12039d89","slug":"two-flights-bound-for-ranchi-diverted-to-lucknow-due-to-bad-weather-and-one-cancelled-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विमान संचालन पर भी खराब मौसम का असर, रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट; एक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विमान संचालन पर भी खराब मौसम का असर, रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट; एक रद्द
Fri, 25 Sep 2026 10:06 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:06 AM IST
सार
खराब मौसम का असर विमान संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट करनी पड़ीं। वहीं एक रद्द कर दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रांची में गुरुवार देर शाम से खराब मौसम का असर विमान संचालन पर भी पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें बेंगलुरु से रांची जा रही उड़ान 6ई221 और दिल्ली से रांची जा रही उड़ान 6ई5023 शामिल हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई221 (एयरबस ए320) रात करीब 9:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। रांची में मौसम साफ नहीं होने के कारण विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा गया। विमान में सवार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में की गई। विमान के शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रांची के लिए रवाना होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई5023 (एयरबस ए320) भी मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट की गई। यह विमान रात करीब 10:20 बजे लखनऊ पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे तक विमान को एयरपोर्ट पर खड़ा रखने के बाद रांची का मौसम सामान्य नहीं होने पर इसे यात्रियों समेत रात 11:50 बजे वापस दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गुरुवार रात 11:10 बजे लखनऊ से रांची जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई221 को भी रांची में मौसम अधिक खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से डायवर्ट की गई उड़ानों और यात्रियों को आवश्यक परिचालन सहायता और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया गया।