देश सेवा का जज्बा और हौसलों की उड़ान का सपना लेकर सेना पुलिस में भर्ती होने आईं बेटियों ने बृहस्पतिवार को खूब पसीना बहाया। राजधानी के एएमसी सेंटर में चल रही तीन दिवसीय भर्ती रैली के पहले दिन जोश, जुनून और आत्मविश्वास से भरीं 600 बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए खूब जोर आजमाइश की।
2 of 13
भर्ती रैली
- फोटो : amar ujala
दरअसल, देश में पहली बार सेना पुलिस में सैनिक जीडी के पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने के लिए छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज (एएमसी) के स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह चार बजे ही बालिकाएं पहुंच गई थीं।
3 of 13
भर्ती रैली
- फोटो : amar ujala
पहले दिन सेना ने लखनऊ व कानपुर समेत 41 जिलों की 1,884 बालिकाओं को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए, जिनमें से 600 बालिकाएं ही रैली में शामिल हुईं। स्टेडियम में पहुंचने पर अकादमी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश पत्र देखकर उन्हें टोकन नंबर दिए गए। लंबाई मांपने के बाद सौ-सौ बालिकाओं के ग्रुप बनाकर उन्हें 400 मीटर राउंड वाले ट्रैक पर दौड़ाया गया।
4 of 13
भर्ती रैली
- फोटो : amar ujala
ट्रैक के चार राउंड 7:30 मिनट में पूरा करने वाली बालिकाओं को ग्रुप एक और साढ़े सात से आठ मिनट में पूरा करने वाली अभ्यर्थियों को ग्रुप दो में रखा गया। रनिंग में ही अधिकतर अभ्यर्थियों की छंटनी हो गई।
5 of 13
भर्ती रैली
- फोटो : amar ujala
सफल अभ्यर्थियों के हाथ पर मुहर लगाकर बॉयोमीट्रिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद दस फीट की लॉन्ग और तीन फीट की हाइट जंप कराई गई, जिसमें हर प्रतिभागी को अधिकतम तीन मौके दिए गए।